माघ माह (Magh month 2023) की महत्वपूर्ण तिथियां (magh important days)और महत्व

Magha - माघ 

magh month 2023

माघ Important Days | माघ maas ka mahatv | 

सनातन संस्कृति के कैलेंडर (या पंचांग या संवत) में माघ को साल का ग्यारहवा महीना माना जाता है| यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के जनवरी-फरवरी में पड़ता है| साल 2023 में 'विक्रम संवत' (calendar) का 2079वा साल और 'शक संवत' के हिसाब से 1944वा साल माघ महीने के दौरान चल रहा होगा| विक्रम संवत के अनुसार पौष महीने में पूर्णिमा के बाद वाली प्रतिपदा, माघ मास की पहली तिथि होती है| 

इस साल माघ महीना कब शुरू होगा (Magh Month 2023) 

साल 2023 में 07 जनवरी 2023 को माघ महीना शुरू हो रहा है, जब कृष्ण पक्ष माघ माह की प्रतिपदा होगी| (Magh Month 2023)| साल 2022 में 18 जनवरी 2022 को माघ महीने की शुरुआत हुई थी|

माघ मास का नक्षत्र (Maagh month) 
माघ मास को यह नाम 'मघा' नक्षत्र की वजह से मिला है| 'मघा' हिन्दू पंचांग की काल गणना में उपयोग में आने वाले 27 नक्षत्रों में से 10वा नक्षत्र है|माघ महीना में मघा नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होने के कारन ही इसका नाम माघ पड़ा|   

माघ माह का महत्व  
मान्यता है कि माघ मास में श्रीकृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| इसलिए इस मास का धार्मिक ग्रंथो में विशेष महत्व माना गया है| माघ महीने में काले तिलों से पूजा करने से शनि गृह के कुप्रभाव से बचाव की मान्यता भी है| यह भी कहा गया है की माघ मास में हर जल गंगाजल के समान होता है| अगर कोई गंगा स्नान के लिए ना जा पाए तो सामान्य जल को भी गंगा का स्मरण कर स्नान करके उसका फल प्राप्त कर सकता है| माघ महीने में सुबह-सवेरे उठकर पवित्र नदियों में स्नान करने से और नियमपूर्वक एक प्रहर भोजन करने से श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है|            

माघ महीने की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Days in Maagh Month) 
विक्रम संवत के पौष महीने की पूर्णिमा के बाद ही माघ मास का आरम्भ होता है| आइये जानते हैं माघ मास की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां| 

तिथि  महत्वता 
प्रतिपदा
(कृष्ण पक्ष) 
   
द्धितीया   
तृतीया 
चतुर्थी संकट पूजा (Sankat Pooja)
पंचमी 
षष्ठी 
सप्तमी 
अष्टमी 
नवमी 
दशमी 
एकादशी  षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi)  
द्धादशी 
त्रयोदशी 
चतुर्दशी 
अमावस्या
प्रतिपदा
(शुक्ल पक्ष) 

द्धितीया 
तृतीया 
चतुर्थी माघी गणेश जयंती
पंचमी बसंत पंचमी (Basant Panchami)
षष्ठी 
सप्तमी रथ सप्तमी (Ratha Saptami)
अष्टमी भीष्मा अष्टमी (Bhishma Ashtami)
नवमी मध्वा नवमी (Madhwa Navmi) 
दशमी 
एकादशी  जया एकादशी
द्धादशी 
त्रयोदशी 
चतुर्दशी 
पूर्णिमा
रविदास जयंती

For important days please click the following month:
दूसरे मास के महत्वपूर्ण दिनों लिए क्लिक करें-



Post a Comment

0 Comments