WDG-4 लोकोमोटिव की जानकारी | WDG4 History and Specification

WDG-4: भारतीय लोकोमोटिव वर्ग WDG4 एक माल ढुलाई वाला डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव है| यह ए.सी. इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन के साथ, भारतीय रेलवे के लिए 1997-98 में जनरल मोटर्स इलेक्ट्रो-मोटिव डीजल (EMD), अमेरिका द्वारा डिज़ाइन किया गया था| WDG4 का रूप, रुख और शक्ति देखने वाली थी और उस समय से पहले भारत ने जो कुछ भी देखा था उससे यह बहुत मायने में अलग था| आइये जानते हैं WDG4 का क्या इतिहास है और क्या है इसकी विशेषता:



WDG4 का फुल फॉर्म

W: वाइड गेज (ब्रॉड गेज)
D: डीज़ल 
G: गुड्स 
4: 4000 हॉर्स पावर इंजन हॉर्स पावर 

WDG4 लोकोमोटिव का इतिहास 

WDG4 लोकोमोटिव जनरल मोटर्स, अमेरिका द्वारा निर्मित है| इसे 1997-98 में डिज़ाइन करके 1999 में भारतीय रेल सेवा के लिए लाया गया| इस लोकोमोटिव का मॉडल नंबर GT46 MAC है, जो सिंगल कैब(G), टर्बो चार्जर(T), 16 सिलेंडर(4), 710 G3 B इंजन सीरीज(6), मॉडिफाइड ए.सी ट्रैक्शन (MAC) को दर्शाता है| पहले 21 (9(बने हुए)+12) लोकोमोटिव को पहले EMD आर्डर के तहत इम्पोर्ट किया गया और बाद में DLW (अब BLW)  ने इन्हें भारत में ही बनाना शुरू किया| इनमें से अधिकांश को हुबली (UBL) भेज दिया गया|   

WDG4 के सेवा शुरू करने के दो वर्ष बाद 2001 में इसके पैसेंजर संस्करण WPD4 ने भी भारतीय रेल के लिए काम करना प्रारम्भ किया| लेकिन यह पहली बार नहीं था जब EMD लोकोमोटिव ने भारत में कदम रखा| 1960 के दशक में (प्रायोगिक) WDM4 के बाद, WDG4 भारत में पहली मेनलाइन उत्पादन ईएमडी (EMD लोकोमोटिव) है| 

WDG4 की विशेषता (WDG4 Specification)  

WDG4 (GT46 MAC) पावर: 4000/4500 हॉर्स पावर   
WDG4 (GT46 MAC) ट्रैक्टिव एफर्ट: 540 किलो न्यूटन 
WDG4 (GT46 MAC) एक्सल लोड: 21 टन 
WDG4 (GT46 MAC) स्पीड: 105 किलोमीटर/घंटा 

03 फेज ए.सी. ट्रैक्शन मोटर के साथ WDG4 का व्हील अरेंजमेंट को-को प्रकार है और एलको(ALCo) के 17.12 मीटर लम्बे WDM सीरीज के लोको की तुलना यह 19.9 मीटर लम्बे लोकोमोटिव हैं| 53 टन के ट्रॅक्टिव एफर्ट के साथ यह लोको आसानी से लोडेड 58 BOXN वैगन को 2.5 परसेंट ग्रेडिएंट पर लेजा सकता है|    

भारतीय रेलवे ने WDG4 के सेवा शुरू करने के बाद ड्यूल कैब लोको WDG4D लोको बनाए, जिससे लोको पायलट के लिए रेल ऑपरेशन काफी हद तक आसान हो गया|              


WDG4 12001 (GT46MAC)    

WDG4 लोकोमोटिव को डीजल लोकोशेड हुबली का गौरव माना जाता है| इनमें से WDG4 12001 लोकोमोटिव भारत का पहला हाई हॉर्स पावर EMD रेल इंजन है| इसी के साथ यह देश में विदेश से आया जनरल मोटर्स का पहला लोकोमोटिव भी है| इस लोकोमोटिव को हुबली लोको शेड में पीरिऑडिक ओवर हॉलिंग के लिए अक्टूबर 2021 में भेजा गया था| अब यह रेल इंजन दुरस्त होकर पटरी पर लौट आया है| 

wdg4 image 12001

भारतीय रेलवे पूरी तरह इलेक्ट्रिफिकेशन के रास्ते पर अग्रसर है| इसके लिए वे EMD को इलेक्ट्रिक लोको में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं| मार्च 2020 में WDG4 को इलेक्ट्रिक लोको में बदलने का फैसला लिया गया था| लेकिन रेल फैंस ने रेलवे के इस फैसले से नाखुशी जाहिर करी और उन्होनें इस सीरीज के पहले लोको को एक हेरिटेज के रूप में संभाले जाने की बात कही (#save12001WDG4)| रेल फैंस की मुहीम रंग लाई और और साउथ वेस्टर्न रेलवे ने WDG4 12001 को सर्विस लाइफ पूरी होने के बाद सुरक्षित रखने की बात कही|       

Post a Comment

0 Comments