अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाते हैं | International Youth Day 2023 Theme

International Youth Day 2023: सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, दुनिया को सभी पीढ़ियों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने की आवश्यकता है| दुनिया भर में 10 से 24 वर्ष की आयु वाले करीब 180 करोड़ युवा लोग हैं| पीढ़ियों में एकजुटता टिकाऊ विकास के लिए महत्वपूर्ण है| हमें सफल और न्यायसंगत इंटर जेनेरशनल संबंधों और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि "कोई भी पीछे नहीं रह जाए"| इसी उद्देश्य से साल में एक दिन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाते हैं और क्या है इस वर्ष का विषय ( International Youth Day 2023 Theme):
international youth day 2023

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाते हैं (International Youth Day is celebrated on)

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य सरकारों और दुनिया भर के लोगों का युवाओं के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर देना है| इस दिन को सयुंक्त राष्ट्र ने 1999 में एक संकल्प लाकर पारित किया और सर्वप्रथम 12 अगस्त 2000 को इसे मनाया गया| यह दिन आवश्यक साझेदार के रूप में युवा महिलावों और पुरुषों की भूमिका के वार्षिक उत्सव के रूप में काम करता है और दुनिया के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है| 

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 का विषय (International Youth Day Theme 2023)

वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 का विषय था 
International Youth Day theme 2021: "Transforming Food System: Youth Innovation for Human and Planetary Health."

पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 का विषय था:
International Youth Day theme 2022 : "Intergenerational Solidarity: Creating A World For All Ages"

International Youth Day theme 2023 : "Green Skills for Youth: Towards a sustainable world"
आज, दुनिया एक ग्रीन ट्रांजीशन की शुरुआत कर रही है| पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और जलवायु के अनुकूल दुनिया की ओर बदलाव न केवल वैश्विक जलवायु संकट का जवाब देने के लिए बल्कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए भी महत्वपूर्ण है| एक ग्रीनर वर्ल्ड की ओर एक सफल ट्रांजीशन, आबादी में ग्रीन स्किल के विकास पर निर्भर करेगा| हरित कौशल (ग्रीन स्किल) "एक स्थायी और संसाधन-कुशल समाज में रहने, विकसित करने और समर्थन करने के लिए आवश्यक ज्ञान, क्षमताओं, मूल्यों और दृष्टिकोण" हैं|


अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 पर कुछ कोट्स (International Youth Day Quotes 2023)

**"उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए"**

**"जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते, तब तक आप  भगवान् में विश्वास नहीं कर सकते"**

**"Take risks in your life. If you win, you may lead. If you loose, you may guide."**

**"अपनी युवावस्था का आनंद लो, आप इस पल जितने युवा हो, उतना इसके बाद कभी नहीं होओगे|"**

**"Good habits formed at youth make all the difference."**

**"किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहें हैं|"**

Frequently Asked Question:


For important days, please click the following month:

 October 

Post a Comment

0 Comments