Aatmnirbhar bharat- आत्मनिर्भर भारत के साथ उसके विकास पथ की यात्रा पर

आत्मनिर्भर भारत (Aatmnirbhar Bharat)

aatmanirbhar bharat

दोस्तों!!! आपने अवश्य ही आत्मनिर्भर शब्द कई बार सुना होगा, और इस सरल शब्द में गहरा अर्थ आप स्वयं ही ढूँढ लेते होंगे| आत्मनिर्भर दो शब्दों से मिलकर बना है आत्म + निर्भर जिसका मतलब है खुद पर निर्भर होना| (Self dependent) अर्थात किसी भी वस्तु के लिए दूसरों पर निर्भर ना होना|    

कोरोना काल के दौरान 12 मई 2020 को देश को सम्बोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही थी| उन्होंने कहा था-

"साथियों, हम पिछली शताब्दी से ही लगातार सुनते आये हैं कि 21वी सदी हिन्दुस्तान की है| हमें कोरोना से पहले की दुनिया को, वैश्विक व्यवस्था को विस्तार से देखने-समझने का मौका मिला है| कोरोना संकट के बाद भी दुनिया में जो स्थितियां बन रही हैं, उसे भी हम निरंतर देख रहे हैं| जब इन दोनों कालखंडों को भारत के नज़रिये से देखते हैं तो लगता है कि 21वी सदी भारत की हो, यह हमारा सपना ही नहीं, यह हम सभी की जिम्मेदारी भी है| लेकिन इसका मार्ग क्या? विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- आत्मनिर्भर भारत| हमारे यहाँ शास्त्रों में कहा गया है कि यही एक रास्ता है यानी आत्मनिर्भर भारत|"    

किसी भी व्यक्ति, समाज या देश का आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी होता है| इससे मुश्किल समय पर हम अपनी और अपनों की सुरक्षा कर सकते हैं और कठिन या जटिल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं| यूक्रेन-रूस के बीच हुए युद्ध के दौरान श्रीलंका, पेरू समेत कई छोटे देशों में फैले दंगे, महंगाई दर हमें आत्मनिर्भर होने के सही मायनों का एहसास कराती है| भारत को नई ऊर्जा से आगे बढ़ने की आवश्यकता है और इसीलिए उसने सभी के साथ मिलकर विकास पथ पर चलने का संकल्प लिया है|

जैसे किसी मजबूत पेड़ की ताकत उसकी जड़ें होती है और जड़ों का मजबूत होना धरती, पानी, पर्यावरण आदि पर निर्भर करता है उसी तरह किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था होती है और अर्थव्यस्था एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि पर निर्भर करती है| भारत को अगर मजबूती के साथ आगे बढ़ना है तो उसे इन सभी छेत्रों में विकास करना होगा| कोरोना काल के समय से भारत सरकार 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए प्रतिबद्ध दिखाई पड़ती है| और यह समय की मांग भी है क्यूंकि आने वाले समय में वही देश प्रगति करेगा, जो अपनी जरूरतों का स्वयं पूरा करने की क्षमता रखता हो| 

Post a Comment

0 Comments