Compressive Strength of concrete/ Concrete Cube Testing कैसे करते हैं

RCC निर्माण कार्यों को शुरू करने से पहले स्ट्रक्चर को Dead load और Service load के लिए डिज़ाइन किया जाता है| डिज़ाइन में कंक्रीट का Grade निर्धारित होता है| भारतीय मानक कोड IS 10262 के अनुसार उस Grade की कंक्रीट का mix design तैयार करते हैं| तब जाकर साइट पर concreting का कार्य आरम्भ होता है| साइट पर concreting करते समय हम IS 1199 के अनुसार उसकी workability तो जांच सकते हैं पर कंक्रीट की दबाव क्षमता (Compressive Strength of concrete) की जांच करने के लिए हमें Pouring site पर cubes भरने होते हैं, जिसे बाद में Concrete cube testing कर हम साइट पर हुई कंक्रीटिंग की असली क्षमता का पता कर सकते हैं|      

     

कैसे लेते हैं Concrete Cube Testing के Samples 

Concreting कार्य के दौरान random sample लिए जा सकें और हर batch को परीक्षण किये जाने का उचित मौका मिल सके, इसके लिए IS 456 में sample लिए जाने की न्यूनतम frequency निर्धारित की गई है:

01 m३ - 05 m३ - 01 sample 
06 m३ - 15 m३ - 02 sample 
15 m३ - 30 m३ - 03 sample 
31 m३ - 50 m३ - 04 sample 
51 m३ से अधिक - 04 + हर अगली 50m३ के लिए 01 sample 

एक sample में तीन cube भरे जाते हैं जिनसे 28 दिनों की Compressive Strength of concrete का पता लगाया जाता है| अगर 07 दिनों में Concrete Cube Testing करनी हो, या testing error को ध्यान में रख और cubes चाहिए हों तो उसके लिए अलग से sample भरने होते हैं| 

Compressive strength of concrete Cube testing

Concrete Cube Testing के लिए Cube size 

Compressive Strength of concrete जांचने के लिए जो cube भरे जाते हैं उनका आकार 15x15x15cm रखते हैं| पर अगर कंक्रीट में aggregate का सबसे बड़ा nominal size 20mm से ज्यादा ना हो, तो 10x10x10cm का cube भी भर सकते हैं| इसके साथ ही IS 516 के अनुसार Compressive Strength of concrete के लिए cylindrical टेस्ट specimen भी भरने का विकल्प है| 

Concrete Cube Testing के लिए भरे जाने वाले moulds IS 10086 के अनुसार होने चाहिए| 150mm का mould, cast iron का होता है और उसके dimension की tolerance 150+-0.2mm होती है|                        
    

Concrete Cube Testing के लिए cube भरने की प्रक्रिया 

Concrete Cube भरते समय साइट की ही तरह practicable compaction करने के लिए cubes को लगभग 5cm की तीन layer में भरते हैं| हर layer को भरने के बाद vibration से compaction करी जाती है| अगर हाथ से ही compaction करनी हो तो IS 10086 (6.1 a) में दी गई 16mm diameter और 600mm लम्बी tamping rod का इस्तेमाल किया जाता है| Tamping rod से 150mm वाली cube के लिए हर layer में 35 strokes और 100mm cube के लिए हर layer में 25 strokes मारने होते हैं| 
Compressive strength of concrete cube testing

Mould में कंक्रीट डालने के बाद उसे batching time के 24+-0.5 घंटों के बाद तक, एक ऐसी जगह पर रखा जाता है जहाँ किसी प्रकार की vibration ना हो और तापमान 27+-2 डिग्री सेल्सियस, relative humidity कम से कम 90 प्रतिशत हो| इसके बाद cube sample में निशानी लगाने के बाद उसे mould से निकाला जाता है और testing तक साफ़ पानी में डूबा कर रखा जाता है|        

Compressive Strength of concrete के लिए Concrete Cube Testing          

Concrete Cube Testing के लिए sample को पानी से निकालकर तुरंत test किया जाता है| सतह पर से पानी या कुछ grit साफ़ कर पहले concrete cube का वजन किया जाता है फिर उसे Compression Testing Machine पर रखा जाता है| CTM पर रखकर cube पर लगभग 140kg/sqcm/min के rate से तब तक load डाला जाता है, जब तक वह load ले या टूट जाए| अधिकतम लिए हुए load को record कर लिया जाता है| फिर इस load को cube के cross-sectional area (150x150mm२) से divide कर Compressive Strength of concrete निकाली जाती है|

IS 516 / IS 456 अनुसार कब अमान्य होते हैं Compressive Strength of concrete के परिणाम   

एक sample में लिए गए तीन cubes का average किया जाता है और यह देखा जाता है कि किसी एक cube का average से 15 प्रतिशत से ज्यादा फासला ना हो| नहीं तो sample को invalid कहा जाता है और Concrete Cube Testing दोबारा करी जाती है|  

Post a Comment

2 Comments

  1. Jab ham compressive strength nikalte hain to load ko area se divide karte hain.
    Area jaise ki = 150*150
    =22500 aata ha
    Jise ham 1000 se divide karte hain
    Yahan par 1000 kya ha?
    Please बताइए

    ReplyDelete
    Replies
    1. यहां पर area ki unit mm2 hai, yadi compression testing machine me load kN main show karega, to strength= load/area (kN/mm2) mai aayega,

      Ise hamein 1000se multiply karna hoga jisse unit N/mm2 ban jaye, jise ham Mega Pascal (MPa) unit m bhi dikha sakte hain, (1 MPa=1N/mm2)

      Aapko bas unit ka dhyaan rakhna hai, hame concrete strength N/mm2 me hi nikalni hoti hai.

      Delete