भारतीय रेल के 18 जोन, मुख्यालय और डिवीज़न

भारत रेल की लम्बाई से पहुँच के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसकी लम्बाई 68,155 किलोमीटर है| अगर बिछाई गई ट्रैक की कुल लम्बाई की बात करें तो 1,23,542 किलोमीटर है| लेकिन भारत में अगर रेल यातायात के इस्तेमाल की बात करें तो यह चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है| रेल पर भारत के लोगों की निर्भरता के कारण भारत सरकार ने बेहतर नियंत्रण के लिए भारतीय रेल को 18 जोन में विभाजित किया हुआ है और इन सतरह जोन को फिर 70 डिवीज़न में बांटा हुआ है| प्रत्येक जोन का एक डिवीज़नल मुख्यालय होता है और प्रत्येक डिवीज़नों का नेतृत्व एक डिवीज़नल रेलवे प्रबंधक (DRM) करता है, जो क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) को रिपोर्ट करता है| 
भारतीय रेल के 18 जोन इस प्रकार हैं (इसकी और जानकारी के लिए क्लिक करें): 
उत्तर रेलवे (Northern Railway, NR)  उत्तर-पूर्वी रेलवे (North Eastern Railway, NER)    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (North Frontier Railway, NFR)    
पूर्व रेलवे (Eastern Railway, ER)  दक्षिण-पूर्वी रेलवे (South Eastern Railway, SER)   दक्षिण-मध्य रेलवे (South Central Railway, SCR)       
दक्षिण रेलवे (Southern Railway, SR)   मध्य रेलवे (Central Railway, CR)  पश्चिम रेलवे (Western Railway, WR)  
दक्षिण-पश्चिमी रेलवे (South Western Railway, SWR) उत्तर-पश्चिमी रेलवे (North Western Railway, NWR)  पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway, WCR)    
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway, NCR)  दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (South Eastern Central Railway, SECR)  पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway, ECoR)  
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway, ECR)  कोलकाता मेट्रो रेलवे (Kolkata Metro Railway)  दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway, SCoR)  

1. उत्तर रेलवे (Northern Railway, NR)

नॉर्दर्न रेलवे जोन का मुख्यालय दिल्ली (बरोदा हाउस) में स्थित है, और यह भारतीय रेलवे के नौ पुराने जोनों में से एक है| 14 अप्रैल 1952 को आधिकारिक तौर पर इसे आजाद भारत में एक रेलवे जोन के रूप में अधिसूचित किया गया| 1,142 स्टेशन और 6,968 किलोमीटर मार्ग की लम्बाई के साथ वर्तमान में उत्तर रेलवे सबसे बड़ा जोन है| इस जोन में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरप्रदेश राज्य और दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर, चंडीगढ़ केंद्र शाषित प्रदेश आते हैं| 19 फरवरी 1986 को उत्तरी रेलवे, कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली शुरू करने वाला पहला जोन था|   उत्तर रेलवे को पांच डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • दिल्ली 
  • अम्बाला 
  • फ़िरोज़पुर 
  • लखनऊ 
  • मुरादाबाद 

2. उत्तर पूर्वी रेलवे (North Eastern Railway, NER)

उत्तर पूर्वी रेलवे जोन का मुख्यालय उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में स्थित है| इसका गठन 14 अप्रैल 1952 को हुआ| 15 जनवरी 1958 को इसी जोन से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अलग होकर एक नया जोन बना| उत्तर पूर्वी रेलवे मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के पश्चिमी जिलों के क्षेत्रों से होकर गुजरता है| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है: 
  • इज्जतनगर 
  • लखनऊ 
  • वाराणसी       

3. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway, NFR)

पूर्वोत्तर फ्रोंटियर रेलवे का मुख्यालय असम राज्य में गुवाहाटी, मालिगांव में स्थित है| इसका गठन 15 जनवरी 1958 को उत्तर पूर्वी रेलवे से अलग होकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए हुआ| इस रेलवे के क्षेत्र में पुरे पूर्वोत्तर के राज्य और पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से आते हैं| इसे पांच डिवीज़नों में विभाजित किया गया है: 
  • अलीपुर द्वार 
  • कटिहार 
  • लामडिंग 
  • रंगिया 
  • तिनसुकिया  

4. पूर्व रेलवे (Eastern Railway, ER)

पूर्वी रेलवे का जोनल मुख्यालय फैरले प्लेस, कोलकाता में स्थित है| इस रेलवे जोन को 14 अप्रैल 1952 को बनाया गया| वर्तमान में यह जोन पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार के कुछ क्षेत्रों को अपनी सेवा प्रदान करता है|  इसे चार डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • हावड़ा 
  • सियालदाह 
  • आसनसोल 
  • मालदा        

5. दक्षिण पूर्वी रेलवे (South Eastern Railway, SER)

दक्षिण पूर्वी रेलवे का जोनल मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता में स्थित है| यह जोन 01 अगस्त 1955 को पूर्वी रेलवे से अलग होकर अस्तित्व में आया| इस जोन में पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और ओड़िशा राज्य आते हैं| इसे चार डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • आद्रा 
  • चक्रधरपुर 
  • खड़गपुर 
  • रांची      

6. दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway, SCR)

दक्षिण मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय कचेगुड़ा रेलवे स्टेशन, हैदराबाद में स्थित है| यह जोन तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है| इसे 2019 के पुनर्गठन के बाद तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है| 
  • सिकंदराबाद      
  • हैदराबाद 
  • हज़ूर साहिब नांदेड़ 

7. दक्षिण रेलवे (Southern Railway, SR) 

दक्षिण रेलवे का जोनल मुख्यालय चेन्नई में स्थित है| भारत की स्वतंत्रता के बाद बना यह जोन सभी अठारह जोनों में सबसे पुराना है, जिसे 14 अप्रैल 1951 में बनाया गया| इस रेलवे के क्षेत्र में तमिलनाडु, केरला, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्से आते हैं| इस जोन को छः डिवीज़न में विभाजित किया गया है:
  • चेन्नई 
  • मदुरै 
  • पलक्कड़ 
  • तिरुवनंतपुरम 
  • तिरुचिरप्पली 
  • सालेम 

8. मध्य रेलवे (Central Railway, CR)

मध्य रेलवे का मुख्यालय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में मुंबई में है| इसी रेलवे की लाइन पर भारत में 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे तक पहली रेल यात्रा को शुरू किया था| इस जोन को पांच डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • मुंबई 
  • भुसावल 
  • पुणे 
  • शोलापुर 
  • नागपुर 

9. पश्चिमी रेलवे (Western Railway, WR)

पश्चिम रेलवे का मुख्यालय मुंबई (चर्चगटे) में स्थित है| 6182 किलोमीटर लम्बी रेलवे ट्रैक और 1046 स्टेशन के साथ यह जोन भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे जोन है| इसे छः डिवीज़नों में विभाजित किया गया है: 
  • मुंबई सेंट्रल 
  • वड़ोदरा 
  • रतलाम 
  • अहमदाबाद 
  • राजकोट 
  • भावनगर 

10. दक्षिण पश्चिमी रेलवे (South Western Railway, SWR)            

दक्षिण पश्चिमी रेलवे का जोनल मुख्यालय कर्नाटक के हुबली में स्थित है| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है: 
  • हुब्बल्ली  
  • बेंगलुरु 
  • मैसूर

11. उत्तर पश्चिमी रेलवे (North Western Railway, NWR)

उत्तर पश्चिम रेलवे का जोनल मुख्यालय जयपुर में स्थित है| यह रेलवे जोन उत्तरी और पश्चिमी रेलवे के प्रत्येक दो डिवीज़नों से मिलकर 01 अक्टूबर 2002 से प्रभावी हुई|  इसे चार डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:    
  • जयपुर 
  • अजमेर 
  • बीकानेर 
  • जोधपुर 

12. पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway, WCR)

पश्चिम मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय जबलपुर में स्थित है| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • जबलपुर    
  • भोपाल 
  • कोटा 

13. उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway, NCR)

उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय प्रयागराज में स्थित है| यह रेलवे जोन, अपने वर्तमान स्वरुप में 01 अप्रैल 2003 को अस्तित्व में आया| इसका वर्तमान नेटवर्क उत्तर मध्य भारत के एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जो दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों को कवर करता है| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है: 
  • प्रयागराज 
  • आगरा 
  • झाँसी 

14. दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway, SECR)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय बिलासपुर में स्थित है, जिसका उद्घाटन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 20 सितम्बर 1998 को किया था| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • बिलासपुर 
  • रायपुर 
  • नागपुर

15. पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway, ECoR)

पूर्व तटीय रेलवे का जोनल मुख्यालय ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में स्थित है| इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • खुर्दा रोड 
  • सम्बलपुर 
  • रायगढ़ 

16. पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway, ECR)

पूर्व मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय हाजीपुर, बिहार में स्थित है| यह जोन पहली बार 08 सितम्बर 1996 को स्थापित होने के बाद, 01 अक्टूबर 2002 को पूर्वी और उत्तर पूर्वी रेलवे क्षेत्रों से अलग होकर चालू हुआ|  इसे पांच डिवीज़नों में विभाजित किया गया है:
  • दानापुर 
  • धनबाद 
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ( पहले का मुग़लसराय)
  • समस्तीपुर 
  • सोनपुर

17. कोलकाता मेट्रो रेलवे (Kolkata Metro Railway)

कोलकाता मेट्रो रेलवे का जोनल मुख्यालय और डिवीज़न कोलकाता में ही स्थित है|

18. दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway)

दक्षिण तटीय रेलवे का जोनल मुख्यालय विशाखापट्नम, आंध्र प्रदेश में स्थित है| यह भारतीय रेल का सबसे नया जोन है जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्य से होकर गुजरता है|  इसे तीन डिवीज़नों में विभाजित किया गया है|
  • विजयवाड़ा 
  • गुंटूर 
  • गुंतकल                                  
 

Post a Comment

0 Comments