राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' में क्या है रंगों का मतलब | National Flag Colors Meaning in Hindi

National Flag Colors Meaning: भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का होता है, इसलिए इसे "तिरंगा" भी कहा जाता है| आइये जानते हैं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद रंग किसके प्रतीक हैं और क्या है उनका महत्व: 

tiranga color meaning

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा (Tricolour) कहते हैं| इसे 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था| इसमें मौजूद तीन रंग- केसरिया, सफ़ेद और हरा होता है| 

केसरिया (Saffron): तिरंगे में सबसे ऊपर का रंग केसरिया होता है| यह रंग 'त्याग और बलिदान' का प्रतीक है| भारतीय संस्कृति में भी केसरिया रंग का बहुत महत्व होता है| 

सफ़ेद (White): तिरंगे का मध्य भाग सफ़ेद रंग का होता है, जो "शांति, एकता और सच्चाई" का प्रतीक है| 

हरा (Green): राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में सबसे नीचे की पट्टी का रंग हरा होता है| यह रंग "समृद्धि, हरियाली, प्रगति, उर्वरता" का प्रतीक है| 

अशोक चक्र: तिरंगे के बीच में नीले रंग (Navy Blue) का चक्र बना होता है, जिसे अशोक चक्र कहते हैं| इस चक्र में 24 तीलियां (Spokes) होती हैं, जो "विकास, प्रगतिशीलता और बदलाव" का प्रतीक हैं| 

Post a Comment

0 Comments