विश्व रक्तदाता दिवस 2023 कब मनाया जायेगा | World Blood Donor Day 2023 Theme

14 June: विश्व रक्तदाता दिवस World Blood Donor Day

Blood Donation Day World Blood donor Day

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2023: रक्त के कारण ही मानव शरीर सुचारु रूप से कार्य करता है| कोरोना की लहरों से आई परिस्थिति ने जनमानुष को रक्तदान की अहमियत का एहसास कराया था| रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करती है| सफ़ेद रक्त कोशिकाएं संक्रमण से लड़ती हैं और प्लेटलेट्स रक्त के थक्के बनाने में मदद करते हैं| इनकी मानव शरीर में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण, चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए इसे सुरक्षित रखना बहुत जरुरी हो जाता है|  
       
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा दुनिया भर में चलाए जाने वाले महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है रक्तदान (Blood Donation)| जरुरतमंदो के शरीर में रक्त चढ़ाकर वर्ष में लाखों जान बचाई जाती हैं| सही समय पर खून उपलब्ध हो जाए तो मरीज खतरे की परिस्थितियों में मौत से जंग जीत लेता है| आज भी कई देशों में रक्तदान को लेकर जागरूकता नहीं है जिससे वहां पर्याप्त रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती| स्वैच्छिक रक्तदाता द्वारा नियमित दान से इसकी आपूर्ति संभव है| एक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है| दिए गए रक्त को पुनः उत्पन्न करने और शरीर की कार्यप्रणाली को बनाए रखने में अधिक समय नहीं लगता है|   

जब हम रक्तदान करते हैं, तो दी गई रक्त की मात्रा अगले 2-3 दिन में ही प्रतिस्थापित हो जाती है और लाल रक्त कोशिकाएं 1-2 महीनों में| इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्यूंकि यह किसी जरूरतमंद इंसान को नई जिंदगी दे सकता है| विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह लक्ष्य है कि हर देश अपने नागरिकों के मुफ्त स्वैच्छिक रक्तदान से देश में रक्त की आपूर्ति करे|

विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है (World Blood Donor Day celebrated on)  

सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए और रक्तदाताओं को उनके स्वैच्छिक रक्तदान के लिए धन्यवाद देने के लिए सन 2004 में विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) स्थापित किया गया|  इसके लिए दिन चुना गया 14 जून क्यूंकि यह कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) की जयंती का दिन था| नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने ABO रक्त समूह प्रणाली (Blood Group System) की खोज की थी|  

vishwa raktdata diwas 2023

विश्व रक्तदाता दिवस 2023 का विषय (World Blood Donor Day 2023 theme)  

दुनिया भर में विश्व रक्तदाता दिवस का उपयोग रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया जाता है| हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन एक विषय घोषित करती है| इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस 2023 अभियान का नारा है "Give blood, give plasma, share life, share often."|  

यह जीवन भर ट्रांसफ्यूज़न सपोर्ट की आवश्यकता वाले रोगियों पर केंद्रित है और रक्त या प्लाज्मा के मूल्यवान उपहार देने वाले हर एक व्यक्ति की भूमिका को रेखांकित करता है| यह रक्त और रक्त उत्पादों की सुरक्षित और टिकाऊ आपूर्ति बनाने रखने के लिए नियमित रूप से रक्त या प्लाज्मा देने के महत्व पर भी प्रकाश डालता है, ताकि दुनिया भर में जरूरतमंद रोगियों को समय पर उपचार मिल सके|
पिछले कुछ वर्षों में विश्व रक्तदाता दिवस दिवस का विषय (थीम) इस प्रकार रहा:     
Slogan for World Blood Donor Day 2022 : "Donating Blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives."
Theme for World Blood Donor Day 2021 : "Celebrating the Gift of Blood"
Slogan for World Blood Donor Day 2021 : "Give Blood and Keep the world beating"
Theme for World Blood Donor Day 2020 : "Safe Blood saves lives"
Slogan for World Blood Donor Day 2020 : "Give Blood and make the world a healthier place"
Theme for World Blood Donor Day 2019 : "Safe Blood for all"
Theme for World Blood Donor Day 2018 : "Be There for Someone else, Give Blood, Share Life"
Theme for World Blood Donor Day 2017 : "Give Blood, Give Now, Give Often"
Theme for World Blood Donor Day 2016 : "Blood Connects us all"
Theme for World Blood Donor Day 2015 : "Thank You for Saving my life"

विश्व रक्त दाता दिवस 2023 के वैश्विक कार्यक्रम के लिए मेजबान देश अल्जीरिया रहेगा| ज्ञात हो पिछले साल मेक्सिको अपने राष्ट्रीय रक्तकेंद्र के माध्यम से विश्व रक्तदाता दिवस 2022 की मेजबानी कर रहा था| 

विश्व रक्दाता दिवस का महत्व (World Blood Donor Day Significance)

रक्त सभी चिकित्सा और सर्जिकल प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| डॉक्टर के पास उपलब्ध रक्त से हर साल लाखों जान बचाई जाती हैं| दुर्घटना के समय गंभीर रक्त हानि, प्रसवकालीन देखभाल आदि में रक्त ही जीवन रक्षक भूमिका निभाता है| जागरूकता की कमी और अज्ञानता के कारण बहुत से लोग स्वेच्छा से रक्तदान नहीं करते| स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा नियमित रक्तदान से ही पर्याप्त रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है| दुनिया में कई देश अपने स्वैच्छिक रक्तदाता देशवासियों से ही राष्ट्रीय रक्त आपूर्ति का प्रबंधन कर लेते हैं| पर आज भी ज्यादातर देशों में जरुरत पड़ने पर रक्त के लिए परिवार और मित्रगणों पर निर्भर रहना पड़ता है|   

पूरी मानव जाति को यह समझने की आवश्यकता है कि रक्तदान कितना जरुरी है| हर स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए| हर रक्तदाता एक हीरो होता है| आइये रक्तदान करें और एक हीरो बनें| निश्चित रूप से यह जीवन देने वाला अनुभव होगा|                

विश्व रक्दाता दिवस पर विचार (Quotes on Blood Donation Day 2023)

**"गाँव गाँव में पहल करें, रक्तदान में सहयोग करें| "**
**"Tears of a mother can not save her child. But your blood can."**
**"रक्तदानी ही महादानी"**
**"आपका रक्तदान निश्चय ही किसी की ज़िन्दगी बचाएगा, आपका पुण्य ही आपके बेवक्त काम आएगा|"**
**"Excuses never save a life. Blood donation does."**
**"You don't have to be a doctor to save lives. Just donate Blood."**

Frequently Asked Question:
1.Who discovered A,B and O blood group?
"Karl Landsteiner" He received the Nobel Prize in Physiology or Medicine in 1930. He is called
Father of Blood grouping and immunochemistry.
2.Which blood group is universal donor?
O
Type AB Rh D positive are universal recipients.
3.What is the slogan of World blood donor day 2023?
"Give blood, give plasma, share life, share often." The host country for world blood donor day 2023 is Algeria.
4.Headquarter of WHO? Geneva, Switzerland

अन्य महत्वपूर्ण दिनों के लिए क्लिक करें:

 October 

Post a Comment

0 Comments