AIMS पोर्टल इंडियन रेलवे पे स्लिप | RESS AIMS Railway Employee Payslip Download

AIMS पोर्टल इंडियन रेलवे: AIMS पोर्टल भारतीय रेलवे द्वारा डिजिटलीकरण की तरफ आगे बढ़ते हुए, शुरू किया गया एक खाता और वित्त पोर्टल है, जिसके माध्यम से रेल मंत्रालय सभी रेल कर्मचारियों का डिजिटलीकरण करना चाहता है| AIMS पोर्टल के माध्यम से रेल कर्मचारी को कई सुविधाएं जैसे पे-स्लिप डाउनलोड (Railway Employee Pay Slip Download), पीएफ/एनपीएस, पर्सनल जानकारी आदि सुविधाओं सहित RESS मोबाइल एप्प डाउनलोड लिंक एक क्लिक पर मिल जाता है| आइए जानते हैं रेलवे कर्मचारी AIMS पोर्टल पर अपना पंजीकरण कैसे करा सकते हैं और इसके बाद कैसे वे अपनी रेलवे पे-स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  

AIMS Fullform (AIMS का फुल फॉर्म)

AIMS: Accounting Information Management System

रेलवे AIMS Portal Link


AIMS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

AIMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बताए गए स्टेप्स अनुसार कर सकते हैं:

  • सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक AIMS Portal पर जाना होगा|  यहाँ क्लिक करें 
  • AIMS पोर्टल पर कर्मचारी स्वयं सेवा के लिए दिए गए लिंक Employee Self Service पर क्लिक करें| 

  • AIMS पोर्टल के अगले पेज पर New User Registration/नया उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करके रेलवे कर्मचारी स्वयं सेवा में पंजीकरण करवा सकते हैं| 


  • RESS (रेलवे कर्मचारी स्वयं सेवा) में पंजीकरण कराने के लिए रेलवे एम्प्लोयी नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट (SUBMIT) पर क्लिक करें| 
  • इसके बाद सिस्टम रेलवे IPAS में उपलब्ध कर्मचारी के बायोडाटा से कर्मचारी संख्या, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि वेरीफाई करेगा| सत्यापित होने पर सिस्टम रेलवे कर्मचारी के उसी मोबाइल नंबर पर प्रारंभिक पासवर्ड भेजता है| ज्ञात हो कि IPAS सिस्टम का एक्सेस डीलिंग क्लर्क के पास होता है| यानि RESS पर पंजीकरण करने से पहले मोबाइल नंबर अपडेट करने हेतु डीलिंग क्लर्क से संपर्क करना होता है|  
  • मोबाइल पर एसएमएस द्वारा प्राप्त उस पासवर्ड को कंप्यूटर स्क्रीन पर डालने के बाद Register and Login पर क्लिक करें| 
  • सिस्टम द्वारा पासवर्ड सही पाए जाने के बाद कर्मचारी का RESS पर सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाएगा| 


RESS Fullform

Railway Employee Self Service 


रेलवे कर्मचारी की सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें (RESS Indian Railway Payslip) 

भारतीय रेलवे कर्मचारी अब आसानी से RESS की मदद से अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं| इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं:

पे-स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए रेलवे कर्मचारी को सबसे पहले ऊपर बताई गई प्रक्रिया अनुसार AIMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा| रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर सैलरी स्लिप इस प्रकार डाउनलोड की जा सकती है:

  • सबसे पहले भारतीय आधिकारिक AIMS पोर्टल पर जाएँ| और उसमें Employee Self Service पर क्लिक करें| 
  • अगली स्क्रीन पर अपना एम्प्लोयी नंबर और पासवर्ड दर्ज करें| फिर SUBMIT पर क्लिक करने पर रेलवे कर्मचारी  RESS के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे जहाँ से वे अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं| 

RESS मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें 

RESS यानि रेलवे कर्मचारी स्वयं सेवा से रेलवे कर्मचारी खुद से सम्बंधित कई जानकारी हासिल कर सकता है| RESS की मोबाइल एप्लीकेशन से भी यह सभी सुविधाएं ले सकते हैं| इस एप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है| प्ले स्टोर पर RESS लिख कर इस एप्लीकेशन को सर्च किया जा सकता है| 


RESS मोबाइल एप्लीकेशन पर भी पोर्टल की तरह सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स, फैमिली डिटेल्स, एनपीएस, पीएफ आदि जानकारी मिल जाती है| 
 




Post a Comment

0 Comments