भारतीय थलसेना दिवस 2023 कब मनाया जाता है | Happy Indian Army Day Wishes

Happy Indian Army Day 2023: भारतीय थल सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली आर्मी में से एक माना जाता है| इंडियन आर्मी डे (भारतीय थल सेना दिवस 2023) देश की थल सेना के जांबाजों को सलाम करने का दिन है| आइये जानते हैं कब मनाया जाता है भारतीय थल सेना दिवस (Indian Army Day is celebrated on) और इंडियन आर्मी डे पर कुछ शुभकामना सन्देश (Happy Indian Army Day Wishes 2023):  

indian army day celebrated on


भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है (Indian Army Day is celebrated on)

भारत में इंडियन आर्मी डे प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है| इस ऐतिहासिक दिन पर ही सन 1949 में उस समय के लेफ्निनेंट जनरल केएम करियप्पा भारतीय सेना की कमान सँभालने वाले पहले भारतीय बने थे| उन्होंने भारत की आजादी के बाद रहे भारतीय सेना के आखिरी अंग्रेजी कमांडर जनरल फ़्रांसिस रॉबर्ट रॉय बुचर से 15 जनवरी 1949 को यह पदभार संभाला था| यूँ तो साल 1942 में इंडियन आर्मी के पहले भारतीय अधिकारी को एक यूनिट कमांड करने का मौका मिला था| लेकिन जनरल केएम करियप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ बने थे| इस साल वर्ष 2023 भारत अपना 75 वां भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day 2023) मना रहा है|  

bhartiya thal sena diwas

सेना दिवस कैसे और क्यों मनाया जाता है? (Indian Army Day 2023) 

भारतीय सेना दिवस देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ-साथ सभी सेना मुख्यालयों में परेड और अन्य सैन्य शो के रूप में मनाया जाता है| इसके साथ देश भर में कई समारोह होते हैं| हमेशा आकर्षण का केंद्र दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में आयोजित होने वाली मुख्य सेना दिवस परेड रहती है| लेकिन वर्ष 2023 में पहली बार इस मेगा इवेंट को दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया| भारतीय सेना की वीरता और साहसिक पहलुओं को प्रदर्शित करते हुए, 15 जनवरी, 2023 को 75 वें सेना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में 'शौर्य संध्या' का आयोजन किया गया था| यह पहली बार था जब सेना दिवस राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया गया ताकि 'अपनी सेना को जानने' में लोगों, विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके|

भारतीय सेना दिवस के दिन भारतीय सेना के बहादुरों को वीरता पुरुस्कार और सेना पदक भी प्रदान किये जाते हैं| परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता हर साल आर्मी डे परेड में हिस्सा लेते हैं| आर्मी डे परेड में 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड की तरह सैन्य साजो-सामान, टुकड़ियां और लड़ाकू प्रदर्शन परेड का हिस्सा होते हैं|     

which year is indian army day 2023

सेना दिवस देश और उसके नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को सलाम करने का दिन है| इसके साथ यह दिन देश की सेवा में तैनात जवानों का हौंसला बढ़ाता है| 


कौन थे फील्ड मार्शल केएम करियप्पा

फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को पहले भारतीय आर्मी चीफ और स्वतंत्र भारत के दूसरे आर्मी कमांडर-इन-चीफ थे| इन्होनें 1947 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था| वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के साथ फाइव स्टार रैंक रखने वाले भारत के केवल दो फील्ड मार्शल में से एक हैं|  


भारतीय थल सेना दिवस 2023 | Happy Indian Army Day Wishes  



indian army day 2023 wishes


"हमारे देश की सेवा करने और हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए धन्यवाद, हैप्पी इंडियन आर्मी डे 2023"

bhartiya thal sena diwas wishes 2022

"भारतीय सेना का समर्पण, प्रतिबद्धता, अनुशासन और मूल्य सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा है!!! हैप्पी इंडियन आर्मी डे 2023"   


indian army day wishes 2023


Post a Comment

0 Comments