National Tourism Day 2023 | राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब है | Happy National Tourism Day Theme

National Tourism Day 2023: भारत एक ऐसा देश है जहाँ कुछ किलोमीटरों के फासलों में बोली, प्रथा और संस्कृति बदल जाती है| क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश भारत एक विशिष्ट भौगौलिक इकाई है जहाँ पहाड़, समुन्द्र, बग्याल, रेगिस्तान मौजूद हैं| अपने प्राचीन सभ्यता और आधुनिक इतिहास के साथ भारत में पर्यटन के लिहाज़ से अपार संभावनाएं घर करती हैं| पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष में एक दिन राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) के रूप में भी मनाया जाता है| आइये जानते हैं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है (National Tourism Day celebrated on)और क्या है इसका महत्त्व: 

national tourism day 2022

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब है (National Tourism Day 2023) 

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिन सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने और देश के विकास में पर्यटन की आवश्यक भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है| 

शेष विश्व की तुलना में, भारत का पर्यटन क्षेत्र दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते पर्यटन स्थलों में से एक है  इसमें तेज, टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की भी क्षमता है| 

national tourism day 2023

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023 (National Tourism Day 2023 Theme) 

National Tourism Day 2021 Theme: "देखो देश अपना" 
National Tourism Day 2022 Theme: "ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन

आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान पड़े वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 के दिन पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार "ग्रामीण पर्यटन" विषय के तहत 16 जनवरी से 25 जनवरी 2022 तक सेमिनार, हेंडीक्राफ्ट वर्कशॉप, स्ट्रीट परफॉरमेंस और कई कल्चरल इवेंट्स आयोजित करी| पिछले साल राष्ट्रीय पर्यटन के उत्सव की शुरुआत पोचमपल्ली, तेलंगाना से हुई| यह क्षेत्र अपनी प्रसिद्ध हाथ से बनी हुई इकत साड़ियों के लिए जाना जाता है| इसके अलावा देश भर में ताजमहल, अजंता, गोलकोण्डा पर्यटन आकर्षण सहित 75 प्रमुख पर्यटन केंद्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइट एंड साउंड शो की मेजबानी करी|

हैप्पी नेशनल टूरिज्म डे 2023 (Happy National Tourism Day 2023)   

Happy National Tourism Day 2022


Post a Comment

0 Comments