महराजा एक्सप्रेस का सफर | The Maharaja Express Train number, Route, Ticket Price

Maharaja Express: लग्जरी कारों, राजसी महलों और बेहतरीन गहनों के साथ असाधारण जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध, भारत के महाराजा एक ऐसा जीवन जीते थे जिसका ज्यादातर लोग केवल कल्पना कर सकते हैं| भारत के पूर्व राजघराने की राजा-आकार की जीवन शैली से रोमांचित लोगों के लिए भारतीय रेलवे एक शाही और अनूठे अंदाज में भारत के शानदार पर्यटक आकर्षणों का दौरा करते हुए, चलते-फिरते फाइव स्टार होटल कहे जाने वाले महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन (The Maharaja Express Train) में यात्रा करने का अवसर देती है|   
the maharaja express

महाराजा एक्सप्रेस (The Maharaja Express)

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे शानदार ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस का सफर, एक शाही और विशेष अनुभवों वाला होता है| इस ट्रेन के टैरिफ में यात्रा की समस्त जरूरतें शामिल होती है, और यही इस ट्रेन के सफर को दूसरों से अलग और अनूठा बनाता है| अगर आप भी इस शाही ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं तो आइये जानते हैं महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर, रुट्स, टिकट प्राइस और यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली विशेष सेवाएं: 
maharaja express train number

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन (Maharaja Express Train)

महाराजा एक्सप्रेस उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के पर्यटक स्थलों के लिए चलाई जाने वाली एक लोकप्रिय शाही ट्रेन है| महाराजा एक्सप्रेस चार अलग-अलग रुट्स पर चलती है. जो मुख्य रूप से शाही राज्य राजस्थान के आसपास केंद्रित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के क्षेत्रों में फैले बारह से अधिक पर्यटक स्थलों को कवर करती है| यह चार यात्रा रुट्स इस प्रकार हैं (Maharaja Express Route):

1. हेरिटेज ऑफ़ इंडिया: मुंबई-उदयपुर-जोधपुर-बीकानेर-जयपुर-रणथम्बोर और फतेहपुर सिकरी-आगरा-दिल्ली 
2. द इंडियन पैनोरमा: दिल्ली-जयपुर-रणथम्बोर और फतेहपुर सिकरी-आगरा-ओरछा और खजुराहो-बनारस-दिल्ली
3. द इंडियन स्प्लेंडोर: दिल्ली-आगरा-रणथम्बोर- जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-उदयपुर-मुंबई 
4. ट्रेजर्स ऑफ़ इंडिया: दिल्ली-आगरा-रणथम्बोर- जयपुर- दिल्ली 

maharaja express logo

महराजा एक्सप्रेस ट्रेन में सविधाएँ 

महराजा एक्सप्रेस विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ भारत में लक्ज़री हॉलिडे के लिए एक बेहतरीन विकल्प है| महाराजा एक्सप्रेस के यात्रा कार्यक्रम में ऑफ़-बोर्ड ठहरने का इंतजाम डीलक्स पांच-सितारा होटलों में किया जाता है| लेकिन चलती ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं ही इस यात्रा को असाधारण बनाती है| महाराजा एक्सप्रेस में प्राचीन शैली वाले तेईस कोच होते हैं, जिसमें चार अलग-अलग प्रकार के आवास हैं| महाराजा एक्सप्रेस में पांच डीलक्स केबिन कार, छह जूनियर सुइट कार, दो सुइट कार और एक विशेष प्रेसिडेंशियल सुइट कार (नवरत्न) होती है| यह सभी केबिन सलंग्न बाथरूम के साथ होते हैं| 

महराजा एक्सप्रेस के यात्री को बढ़िया भोजन, ताज़ी चाय और कॉफ़ी, उत्कृष्ट वाइन, ट्रेन में मौजूद दो शानदार रेस्टोरेंट रंग महल और मयूर महल में परोसा जाता है|  

इस लक्ज़री ट्रेन के टैरिफ में बटलर सर्विस, पैरामेडिक सर्विस, यात्रा में शामिल इटरनेरी के लिए गाइड, प्रवेश शुल्क, कैमरा शुल्क आदि शामिल होता है|  

महाराजा एक्सप्रेस का किराया (Maharaja Express Ticket Price)

महाराजा एक्सप्रेस का टिकट प्राइस रूपए में हर दो महीने में संशोधित किया जाता है| फिर भी महाराजा एक्सप्रेस पैकेज का किराया चुने गए रुट्स और सुइट के प्रकार के आधार पर ढाई लाख से अठारह लाख रूपए तक होता है| 

महाराजा एक्सप्रेस का 2022 में सफर 

वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण महाराजा एक्सप्रेस के 2021-2022 के सभी सफर (अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022) रद्द कर दिए गए हैं| जिन यात्रियों ने अपने टिकट महाराजा एक्सप्रेस में बुक किये थे वे उसे अगले सीजन (2022-2023) के लिए रि-शेड्यूल करा सकते हैं| साथ ही उनके पास बिना किसी कैंसलेशन चार्ज के टिकट कैंसिल करने का विकल्प भी मौजूद है| महाराजा एक्सप्रेस का सफर करने के लिए www.the-maharaja.com  पर 2022-2023 सीजन के लिए सफर को बुक करा सकते हैं|        

  • महाराजा एक्सप्रेस सम्बंधित सही जानकारी और बुकिंग के लिए क्लिक करें


Post a Comment

0 Comments