रेलवे में NOSB का मतलब | NOSB MEANS IN RAILWAY | NOSB Booking

NOSB MEANS IN RAILWAY: रेलवे में 05 साल से छोटे बच्चों को बिना टिकट ले जाने की अनुमति होती है| 05 साल से छोटे बच्चों की जानकारी टिकट बुक करते समय रेलवे को देनी होती है| लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे में 05 साल से अधिक बच्चों को आधी टिकट पर यात्रा कराई जा सकती है| इसे NOSB कहते हैं| आइये जानते हैं रेलवे में NOSB का क्या मतलब होता है (NOSB MEANS IN RAILWAY) और NOSB से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी (NOSB Booking):
nosb means in railway


NOSB Full Form in Railway : NO Seat Berth 
NOSB/0 Means: NO Seat Berth in NOSB Booked Ticket    

रेलवे में NOSB का मतलब (NOSB MEANS IN RAILWAY)

भारतीय रेलवे में पांच साल से अधिक बच्चे का पूरा किराया लगता है| लेकिन यदि 05 साल से अधिक और 12 साल से छोटे (11 साल और 11 महीनों तक) बच्चों के पेरेंट्स या अभिभावक चाहें तो वे NOSB ऑप्शन से बच्चे को आधे किराए में रेलगाड़ी में ले जा सकते हैं| रेलवे में NOSB का मतलब होता है "नो सीट बर्थ" यानि इसमें रेलवे टिकट किराए के आधे पैसे देकर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं| यह सुविधा केवल 05 से 12 साल के बच्चों के लिए है और इसमें कोई आरक्षित सीट या बर्थ नहीं मिलती| यदि यात्री 05 से 12 साल के अपने बच्चे के लिए आरक्षित सीट लेना चाहता है तो उसे पूरा किराया देना पड़ता है| 

क्या हैं NOSB के नियम (NOSB RULES IN RAILWAY)

  • काउंटर पर टिकट बुक करते समय यदि 05 से 12 साल के बच्चे के लिए बिना सीट वाली आधी टिकट लेना चाहते हैं तो रिजर्वेशन स्लिप पर बच्चे के नाम के आगे NOSB कन्सेशन दर्ज करना होता है|  
  • आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय जब यात्रियों के नाम, उम्र आदि जानकारी भरी जाती है तो 05 से 12 साल के बच्चों के लिए सिस्टम स्वतः "OPT BERTH" का ऑप्शन देता है| 
railway half ticket
  • पहले से बुक हुई टिकट में NOSB पर यदि बच्चे को सफर करवाना हो तो काउंटर और ई-टिकट के माध्यम से खरीदे गए टिकट के लिए पैरेंट पीएनआर पर "बूकड टिकट हिस्ट्री" में प्रदान किए गए "NOSB Booking" लिंक के माध्यम से बुक किया जा सकता है|
nosb full form
  • एक पैरेंट पीएनआर टिकट पर एक ही NOSB टिकट लिंक की जा सकती है, जिसमें तीन बच्चों तक जानकारी भर सकते हैं| 
nosb booking
  • चाइल्ड NOSB ऑप्शन चेयर कार, एग्जीक्यूटिव क्लास, 2S सीटिंग क्लास और इ.ए. क्लास में मान्य नहीं होता यानि शताब्दी, वन्दे भारत जैसी ट्रेन में आधी टिकट पर बच्चों को ले जाने की अनुमति नहीं होती|  
यदि पैरेंट पीएनआर टिकट कैंसिल की जाती है तो लिंक की गई बच्चे की NOSB टिकट भी कैंसिल हो जाती है| NOSB टिकट में कैंसलेशन चार्ज भी श्रेणी अनुसार बर्थ कैंसलेशन चार्ज का आधा लगता है|  

Post a Comment

0 Comments