Baby Berth in Train: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में 'बेबी बर्थ' की शुरुआत की है| यह विशेष व्यवस्था भारतीय रेलवे के 'उत्तर रेलवे' जोन ने मदर्स डे (मातृ दिवस) के उपलक्ष्य में शुरू की है| यह माताओं को अपने बच्चों के साथ आराम से सोने की अनुमति देगा| आइये जानते हैं ट्रेन में बेबी बर्थ के (Baby Berth in Train) बारे में कुछ और जानकारी:
ट्रेन में बेबी बर्थ क्या होती है | Baby Berth in Train
मदर्स डे पर, उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीज़न ने कोच नंबर 194129 /बी 4, बर्थ नंबर 12 और 60 में प्रायोगिक आधार पर बेबी बर्थ की शुरुआत की है| लोअर बर्थ के साथ लगी यह 'बेबी सीट' फोल्डेबल है और स्टॉपर के साथ सुरक्षित की गई है| इसकी तस्वीरें उत्तर रेलवे के सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की गई थीं|
बच्चों के लिए लोअर बर्थ को बड़ा बनाकर रेलवे ने एक सराहनीय कदम उठाया है| विशेष रूप से शिशुओं के लिए डिज़ाइन की गई इन सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित निचले बर्थ के बगल में रखा गया है| रेलवे बेबी बर्थ के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा|



0 Comments