अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है | International Museum Day 2023 in Hindi

International Museum Day 2023: संग्रहालयों (म्यूजियमों) में हमारे आस-पास की दुनिया को बदलने की शक्ति होती है| खोज के अतुलनीय स्थानों के रूप में, ये हमें हमारे अतीत के बारे में सिखाते हैं और हमारे दिमाग को नए विचारों के लिए खोलते हैं| और एक बेहतर भविष्य के निर्माण में यह दोनों ही आवश्यक कदम हैं| प्रत्येक वर्ष, विश्व भर में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) मनाया जाता है| आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है (International Museum Day celebrated on) और क्या है इस वर्ष का विषय (International Museum Day 2023 Theme):

international museum day 2022

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है (International Museum Day celebrated on)

हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है| वर्ष 1977 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय समुदाय के लिए एक विशेष दिन के रूप में प्रत्येक वर्ष ICOM (इंटरनेशनल कॉउन्सिल ऑफ़ म्यूजियम) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन किया जाता है| इसके साथ ही पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने के लिए 18 मई और इसमें पड़ने वाले सप्ताह में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है| दुनिया भर के संग्रहालय, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में भाग लेते हैं|

इंटरनेशनल म्यूजियम डे की स्थापना आईसीओएम द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने के लिए एक संकल्प को अपनाने के बाद की गई थी, जिसका उद्देश्य "संग्रहालयों की रचनात्मक आकांक्षाओं और प्रयासों को और अधिक एकजुट करने और उनकी गतिविधि के लिए दुनिया की जनता का ध्यान आकर्षित करना था|" हर साल, दुनिया भर में संग्रहालयों की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संग्रहालय को आईएमडी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है| 

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) का उद्देश्य इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है कि, "संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन हैं|" इस प्रकार एक विशेष दिन के रूप में इंटरनेशनल म्यूजियम डे मनाने से समाज, संग्रहालय की महत्वता से परिचित होता है और देश की संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर मिलता है|  


अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 का विषय (International Museum Day 2023 Theme)

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर वर्ष 1992 से म्यूजियमों द्वारा एक विशेष वार्षिक विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| पिछले वर्ष इंटरनेशनल म्यूजियम डे 2022 की थीम थी:

International Museum Day 2022 Theme: "The Power of Museums"

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 की इस थीम का उद्देश्य, तीन लेंसों के माध्यम से समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संग्रहालयों की क्षमता का पता लगाना था : 

  • स्थिरता प्राप्त करने की शक्ति (The Power of Achieving Sustainability)
  • डिजिटलीकरण और पहुंच पर नवाचार की शक्ति (The power of innovating on digitalization and accessibility) 
  • शिक्षा के माध्यम से सामुदायिक निर्माण की शक्ति (The power of community building through education)

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 का विषय "संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण" है| 

International Museum Day 2023 Theme: "Museums, Sustainability and well being"

हम अपने समुदायों की भलाई और सतत विकास में योगदान करने के लिए संग्रहालयों पर भरोसा करते हैं| संग्रहालय कई तरीकों से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान कर सकते हैं, जिसमें सामाजिक अलगाव से निपटना, समावेशिता को बढ़ावा देना और जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा देना शामिल है| 

International Museum Day 2021 Theme: "The Future of Museums: Recover & Reimagine"


भारत में कैसे मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day 2023 in India)

पिछले साल आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में, 18 मई 2022 को, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) के अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय, 16 मई से 20 मई 2022 तक अपने संग्रहालयों में एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव का आयोजन किया| इसके साथ संस्कृति मंत्रालय ने मंत्रालय के अंतर्गत देश भर के सभी संग्रहालयों में 16 मई से 20 मई, 2022 तक पूरे सप्ताह के दौरान  विज़िटर्स के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की थी|

इस साल 47वें अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 मई को नई दिल्ली में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी 2023 का उद्घाटन करेंगे| इस प्रदर्शनी का उद्देश्य समग्र बातचीत को सुविधाजनक बनाना और देश भर के विभिन्न संग्रहालयों द्वारा प्रदर्शित विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना है| यह तीन दिवसीय आयोजन 18 से 20 मई तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा| प्रगति मैदान में यह आयोजन अपनी तरह का पहला होगा जब सरकार इस दौरान संग्रहालयों के विकास के लिए नई तकनीक और पहल का प्रदर्शन करेगी| इसमें संग्रहालय विकास, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों की मदद से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा| संस्कृति मंत्रालय ने अब तक 383 संग्रहालयों की स्थापना की है| 

Post a Comment

0 Comments