महाराष्ट्र दिन कब मनाया जाता है | Happy Maharashtra Day 2023 | History and Wishes

Maharashtra Day 2023: भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी वर्ष 1947 में मिली थी| उस समय भारत के बहुत से राज्य एक हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इन राज्यों को भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटा जाने लगा| इस तरह भारत के कई नए राज्यों का निर्माण हुआ| आज भारत में 28 राज्य हैं, जो साल में एक दिन अपना-अपना स्थापना दिवस मनाते हैं| ऐसा ही एक राज्य है महाराष्ट्र, जिसके स्थापना दिवस को महाराष्ट्र दिन (Maharashtra Day) या महाराष्ट्र दिवस के नाम से भी जाना जाता हैं| आइये जानते हैं महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है (Maharashtra Day is celebrated on) और क्या है इस राज्य की विशेषता:

maharashtra din


महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है

प्रतिवर्ष महाराष्ट्र दिन (Maharashtra Day) या महाराष्ट्र दिवस 01 मई को मनाया जाता है| इसी दिन साल 1960 में महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी| इसलिए इस दिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल महाराष्ट्र दिन मनाया जाने लगा| महाराष्ट्र दिवस के दिन राज्य सरकार द्वारा स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है| 

पढ़ें: आइये जानते हैं 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस भी क्यों मनाया जाता है? 

जब भारत को आजादी मिली, उस समय अधिकांश प्रांतीय राज्यों को बॉम्बे प्रान्त में जोड़ दिया गया| उस समय बॉम्बे प्रान्त में गुजराती भाषा और मराठी भाषा बोलने वाले लोग रहा करते थे| वहीँ इसी भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्यों की मांग उठने लगी| राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के बाद भारत में भाषा के आधार पर कई राज्यों जैसे कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरला, तमिलनडु राज्यों की स्थापना हुई थी| इसके बाद गुजराती भाषा बोलने वाले लोग अपना अलग राज्य चाहते थे और मराठी भाषी लोग अपने लिए एक अलग राज्य की मांग कर रहे थे| इसके लिए देश में कई आंदोलन भी हुए| 

1960 में जहाँ एक तरफ गुजरात राज्य को बनाने के लिए महा-गुजरात आंदोलन चलाया गया था वहीँ सयुंक्त महाराष्ट्र समिति का गठन भी महाराष्ट्र राज्य की मांग को लेकर हुआ था| इनके परिणाम स्वरुप बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत साल 01 मई 1960 में बॉम्बे राज्य को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में बाँट दिया| इस प्रकार 01 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई| इसी दिन गुजरात राज्य का स्थापना दिवस भी मनाते हैं| 

कैसे मनाते हैं महाराष्ट्र दिन 

महाराष्ट्र दिवस को खास बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार के आयोजन किये जाते हैं| महाराष्ट्र दिन को राज्य सरकार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिनमें महाराष्ट्र की संस्कृति दिखाई जाती है| इस दिन महराष्ट्र के राज्यपाल की उपस्थिति में शिवाजी पार्क में परेड का आयोजन होता है| इसी के साथ महाराष्ट्र राज्य के लिए शहीद हुए नायकों को भी इस दिन श्रद्धांजलि दी जाती है| 

महाराष्ट्र दिन 2023

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दी और महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की| उन्होनें एक ट्वीट कर कहा कि ''महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं| राज्य एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों के साथ धन्य है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है| मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं|"

उन्होनें यह सन्देश मराठी में भी लिखा: 
"महाराष्ट्र दिनाच्या शुभेच्छा.राज्याला महान संस्कृती आणि विविध क्षेत्रात राष्ट्राची प्रगती समृद्ध करणारे मेहनती लोक लाभले आहेत.भविष्यातही महाराष्ट्राची अशीच प्रगती होत राहील अशी मी कामना करतो."

महाराष्ट्र राज्य के महत्वपूर्ण तथ्य और आंकड़े

स्थापना दिवस : "01 मई 1960
राजधानी : "मुंबई, नागपुर (विंटर)"
डिवीज़न : "06 प्रभाग"
जिले : "36 जिले
क्षेत्रफल : "3,07,713 वर्ग किलोमीटर
आबादी (2011 जनगणना) : 11,23,74,333    
भाषा : "मराठी"
राज्य गीत : "जय जय महाराष्ट्र मज़ा
Maharashtra seal
राज्य चिन्ह : "महाराष्ट्र सील

Happy Maharashtra Day 2023 Wishes (महाराष्ट्र दिवस 2023)

महाराष्ट्र दिन की हार्दिक बधाई!! जय शिवजी!! जय भवानी!! 

maharashtra day 2023

maharashtra divas wishes


Post a Comment

0 Comments