Sampark Kranti Express: भारत में रोजाना हजारों रेलगाड़ियों में लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं| कुछ रेलगाड़ियां अपनी विशेषताओं के कारण लोगों में काफी प्रचलित हैं| ऐसी ही एक ट्रेन है संपर्क क्रांति एक्सप्रेस| संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनें भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों की एक श्रृंखला हैं जो राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली को एक शीघ्र कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं| आइये जानते हैं भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रूट (Sampark Kranti Express Route) और ट्रेन नंबर (Sampark Kranti Express Train Number):
संपर्क क्रांति का मतलब (Sampark Kranti means in Railway)
भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का नाम संस्कृत के दो शब्द 'संपर्क' और 'क्रांति' से लिए गए हैं| दोनों शब्दों को साथ में जोड़कर "संपर्क क्रांति" नाम रखे जाने से भारतीय रेलवे का तात्पर्य कुछ स्टॉप के साथ गैर-वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रावधान और उच्च गति पर परिचालन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी को भारत के दूसरे शहरों से उच्च गति ट्रेन कनेक्शन प्रदान करना है|
संपर्क क्रांति ट्रेनें राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तुलना में धीमी औसत गति से संचालित होती हैं, फिर भी यह रेलगाड़ी दूसरी गैर-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों और गैर-शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में उनके कुछ स्टॉप और अपेक्षाकृत तेज गति के कारण सामान्य कीमतों पर उच्च गति विकल्प प्रदान करती है|
रेलवे संपर्क क्रांति की शुरुआत कब हुई (Sampark Kranti Express Train)
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की घोषणा वर्ष 2004-05 के अंतरिम रेल बजट में रेल मंत्री नीतीश कुमार ने की थी| संपर्क क्रांति श्रृंखला की ट्रेनें भारतीय राज्यों को राष्ट्रीय राजधानी शहर नई दिल्ली से जोड़ती हैं| शुरू में इन्हें नॉन स्टॉप चलने के लिए चलाया गया था पर बाद में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस श्रृंखला के नॉन-स्टॉप रन के प्रारंभिक निर्णय को बदल दिया गया और इसे राज्यों के बाहर वाणिज्यिक ठहराव का रास्ता दिया गया| ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों के आराम से समझौता किए बिना यात्रा के समय को कम करना है|
शुरू में अठारह संपर्क क्रांति ट्रेनें शुरू की गईं थी और बाद में इनकी संख्या बढ़ा दी गई| देश की पहली संपर्क क्रांति ट्रेन दिल्ली हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर के लिए 'कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस' थी जिसे 8 फरवरी 2004 को लॉन्च किया गया था|
संपर्क क्रांति ट्रेनों की सूची (Sampark Kranti Train List)
1. आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12707/12708
2. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12565/12566
3. छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12823/12824
4. गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12449/12450
5. गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12917/12918
6. गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (एकता नगर) ट्रेन नंबर : 20945/20946
7. झारखण्ड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12825/12826
8. कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (वाया बल्लारी) ट्रेन नंबर : 12649/12650
यह संपर्क क्रांति ट्रेन कर्नाटक के यशवंतपुर जंक्शन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 2753 किलोमीटर का सफर करती है|
9. कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (वाया हुब्बली) ट्रेन नंबर : 12629/12630
10. कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (वाया चंडीगढ़) ट्रेन नंबर : 22685/22686
11. केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12217/12218
केरला संपर्क क्रांति भारतीय रेलवे में चलने वाली सबसे लम्बी दुरी की संपर्क क्रांति है जो केरला के कोचुवेली से चलकर नई दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ तक जाती है| 3415 किलोमीटर का यह सफर पूरा करने में इस संपर्क क्रांति को लगभग 53 घंटों का समय लगता है|
12. मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12121/12122
13. महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12907/12908
14. मराठवाड़ा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12753/12754
15. ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12819/12820
16. पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 22449/22450
17. पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (सिल्चर) ट्रेन नंबर : 14037/14038
18. राजस्थान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12463/12464
19. तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12651/12652
20. उत्तरप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12447/12448
21. उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12445/12446
22. उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 15035/15036 25035/25036
यह संपर्क क्रांति उत्तराखंड के रामनगर और काठगोदाम से चलकर मुरादाबाद पर जुड़ती है और फिर आगे पुरानी दिल्ली तक सफर पूरा करती है| यह रेलगाड़ी पूरी तरह से सीटिंग चेयर कार है, जिसमें सेकंड क्लास सीटिंग और एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार शामिल होती हैं|
23. वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर : 12329/12330
0 Comments