रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस | Railway Productivity Linked Bonus 2022

Railway Productivity Linked Bonus: रेलवे कर्मचारियों ने पैसेंजर और गुड्स सर्विस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी काम किया है| वास्तव में, रेलवे कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की| रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि परिचालन के क्षेत्र में ऐसी वस्तुओं की कोई कमी न हो| ऐसे में वर्ष 2021-22 के लिए केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की सौगात दी है| आइये जानते हैं रेलवे प्रोडक्टिविटी बोनस कितना मिलेगा: 

railway bonus 2022 news

रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का फायदा 

भारतीय रेलवे में करीब 12 लाख कर्मचारी हैं| उनमें से अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है| करीब 11.27 लाख रेल कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा| पिछले तीन वर्षों में रेलवे ने उपयुक्त नीतिगत पहलों के माध्यम से माल ढुलाई में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और यात्री किरायों में प्राप्ति बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं| नतीजतन, चालू वर्ष (2022-23) में, रेलवे ने प्राप्तियों में गति हासिल कर ली है, जो पहले महामारी के कारण बाधित हुई थी| वित्त वर्ष 2021-22 में रेलवे ने 184 मिलियन टन की वृद्धिशील माल ढुलाई हासिल की, जो अब तक की सबसे अधिक (कुल 1418 मिलियन टन) है| 

रेलवे बोर्ड ने 01 अक्टूबर 2022 को लिखे अपने पत्र संख्या RBE No. 120/2022 (No ENo. E(P&A)I/2022/PLB-1) से वर्ष 2021-22 के लिए  प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (रेलवे बोनस 2022) की घोषणा करी|  

Railway Bonus 2022

रेलवे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Railway Bonus 2022) 

प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस 2022 (पीएलबी) का भुगतान एक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा और इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों, विशेष रूप से रेलवे के निष्पादन और संचालन में शामिल कर्मचारियों को उनकी उत्पादकता में सुधार करने और रेलवे ग्राहकों के लिए सुरक्षा, गति और सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा| पीएलबी के भुगतान से आगामी त्योहारी सीजन में मांग भी बढ़ेगी| रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान का वित्तीय बोझ 1832.09 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है| पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित मजदूरी गणना सीमा 7,000 रुपये प्रति माह है| 78 दिनों के लिए प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी देय अधिकतम राशि 17,951 रुपये है| 

Post a Comment

0 Comments