सतर्कता जागरूकता सप्ताह कब मनाते हैं | Vigilance Awareness Week 2023 Theme

Vigilance Awareness Week 2023: केंद्रीय सतर्कता आयोग यानि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन, स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week) मनाता है| इसका  आयोजन उस सप्ताह के दौरान किया जाता है, जिसमें 31 अक्टूबर की तिथि आती है| इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह को 30 अक्टूबर से 5 नवंबर2023 तक मनाया जा रहा है| आइये जानते हैं किस विषय पर मनाया जा रहा है इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week 2023 Theme):

vigilance awareness week 2022


क्या है सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य (Vigilance Awareness Week)

सेंट्रल विजिलेंस कमीशन द्वारा प्रतिवर्ष  सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है| इस साल यह सप्ताह 30 अक्टूबर 2023 से 05 नवंबर 2023 के बीच मनाया जा रहा है| इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में अखंडता के संदेश को फैलाने में सभी हितधारकों को एक साथ लाना है| ज्ञात हो 31 अक्टूबर को स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती होती है| इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है| जिस सप्ताह में यह दिन पड़ता है उस सप्ताह को ही सतर्कता जागरूकता दिवस के रूप में मनाते हैं| 


सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का विषय (Vigilance Awareness Week 2023 Theme)

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का विषय है 

"भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध रहें।" 

पिछले साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का विषय था:

"भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत"



सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा (Vigilance Awareness Week Pledge)

सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा लेने के लिए क्लिक करें 


Post a Comment

0 Comments