फाल्गुन पूर्णिमा 2023 कब है | Falgun Purnima 2023 Date and Significance

फाल्गुन पूर्णिमा 2023: हिंदू कैलेंडर में पूर्णिमा के दिनों का विशेष महत्त्व रहता है| कई परिवार पारंपरिक रूप से वर्ष में पूर्णिमा के दिनों में एक दिन का उपवास रखते हैं| सत्य नारायण पूजा करने के लिए पूर्णिमा के दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं| हिन्दू कैलेंडर के साल के हिसाब से आखिरी पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा होती है| भारत का प्रमुख त्यौहार होली, मार्च माह में पड़ने वाली फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही पड़ती है| इसके अलावा यह दिन धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी जयंती के दिन से भी मेल खाता है| आइये जानते हैं इस साल फाल्गुन पूर्णिमा कब है (Falgun Purnima 2023 Date): 

falgun purnima 2023 date

फाल्गुन पूर्णिमा कब है (Falgun Purnima 2023 Date)

ग्रेगोरियन कैलेंडर के मार्च माह में पड़ने वाली फाल्गुन माह की पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा भी कहते हैं| इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 07 मार्च 2023 को मनाई जायेगी| यह पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 07 मार्च 2023 की शाम को 06 बजकर 09 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी| 

भारत का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय हिंदू त्योहार होली फाल्गुन पूर्णिमा के दौरान ही मनाया जाता है| फाल्गुन पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी जयंती के साथ भी मेल खाता है| यह पूर्णिमा वैदिक ज्योतिष में कुल छह रितु या मौसमों में से वसंत रितु के साथ मेल खाती है, इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है| 

दक्षिण भारतीय राज्यों, जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में, फाल्गुन पूर्णिमा को "कामा दहनम" के रूप में मनाया जाता है|  कामा दहनम की रस्में वैसे तो होलिका दहन के जैसी होती हैं लेकिन इससे जुड़ी पौराणिक कथा होलिका दहन की पौराणिक कथा से अलग है| पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में फाल्गुन पूर्णिमा के दौरान "डोल पूर्णिमा" मनाई जाती है| डोल पूर्णिमा का पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है| 

Post a Comment

0 Comments