Friendship Day 2023 Date: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, और उसने अपने जीवन में 'दोस्तों' के महत्व को पहचाना है| इस नेक भावना का जश्न मनाने के लिए 'दोस्तों और उनकी दोस्ती' के नाम एक दिन समर्पित करना एक उचित कदम है| वर्ष में एक दिन मित्रता दिवस (Friendship Day 2023) के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं फ्रेंडशिप डे कब आता है (Friendship Day 2023 Date) और मित्रता दिवस पर कुछ सन्देश (Happy Friendship Day 2023):
मित्रता दिवस 2023 कब है (Happy Friendship Day Date 2023)
मित्रता दिवस(Friendship Day) दोस्ती के प्रति स्नेह प्रकट करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है| भारत में इसे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाते हैं| अलग-अलग देशों में इसे अलग समय मनाया जाता है जैसे अमेरिका में 15 फरवरी, नेपाल में 30 जुलाई, ब्राज़ील में 20 जुलाई आदि| 27 अप्रैल 2011 को सयुंक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने 'अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस'(International Friendship Day) के लिए 30 जुलाई का दिन घोषित किया|
हालाँकि, भारत में अभी भी अगस्त के पहले रविवार को इसे मनाने का चलन है| इस साल अगस्त का पहला रविवार 06 अगस्त 2023 को पड़ रहा है| इसलिए 06 अगस्त 2023 को ही भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा|
भले ही दुनिया में इसे अलग-अलग दिन मनाएं, पर इस उत्सव के पीछे का विचार एक ही है| हर जगह, लोग अपने दोस्तों के लिए प्यार का इज़हार करते हैं और उनकी मौजूदगी को संजोते हैं|
Some of Friendship Day Quotes
**"A true friend is one who takes your hand and touches your heart!!"Happy Friendship Day 2023**
For important days, please click the following month:
0 Comments