राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है | National Sports Day 2023 in hindi

National Sports Day 2023 in Hindi: अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्ट्स डे) मनाया जाता है| भारत में भी इस दिन का विशेष महत्व है| आइये जानते हैं भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है (National Sports Day is Celebrated on) और क्या है इसका महत्व: 
national sports day 2023

नेशनल स्पोर्ट्स डे कब मनाया जाता है? (National Sports Day is Celebrated on )

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है| यह दिन हर किसी के जीवन में खेल और दैनिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाते हैं| 

राष्ट्रीय खेल दिवस की घोषणा 

भारत सरकार ने सन 2012 में मेजर ध्यानचंद की खेल जगत में उपलब्धियों और योगदान का स्मरण करने के लिए 29 अगस्त को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की| 

मेजर ध्यानचंद कौन थे (Who was Major Dhyanchand?) 

मेजर ध्यानचंद हॉकी के एक महान खिलाडी थे| उन्होनें सन 1928, 1932 और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाया| उन्होनें 1926 से 1948 तक, हॉकी के अपने जीवनकाल में 400 से ज्यादा गोल किये| अंतराष्ट्रीय खेल जगत में अपना लोहा मनवाने के बाद और अपने देश को अपनी महिमा के शिखर तक पहुंचाने बाद मेजर ध्यानचंद का कद भारतीय और विश्व हॉकी में बहुत बड़ गया था| उनको असाधारण स्पर्श और सुपर नियंत्रण के लिए हॉकी का जादूगर ("दी विज़ार्ड")  भी कहा जाता है| 

उस समय के महान खिलाडी के सम्मान में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है और भारत में खेलों में जीवनभर की उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार, 'मेजर ध्यानचंद अवार्ड' उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक है| 

sports day in hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्या होता है (What Happens on National Sports Day?)

खेल दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति प्रमुख पुरुस्कारों जैसे 'खेल रत्न', 'अर्जुन अवार्ड्स', 'द्रोणाचार्य अवार्ड्स' और 'ध्यानचंद अवार्ड'  के साथ, खेल जगत के प्रख्यात खिलाडियों को सम्मानित करते हैं| यह उभरते हुए एथलिट के लिए एक आदर्श दिन है जो मानकों को निर्धारित करते हैं और पुरस्कार लेने जाते हैं|  

भारत में खेल दिवस का महत्व 

यह दिन खेल के प्रति जागरूकता फैलाना तो है ही पर उसके साथ यह मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और भारत के खेल इतिहास और संस्कृति में उनके योगदान की भी याद दिलाता है| भारत सरकार ने इसी दिवस पर खेल से जुड़ी कई स्कीम्स का शुभारंभ किया जैसे प्रधानमंत्री द्वारा 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स', फिट इंडिया मूवमेंट आदि|  

स्पोर्ट्स हर किसी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है चाहे वो खिलाड़ी हो या कोई छात्र और युवा| हम सबके लिए शारीरिक और मानसिक विकास बहुत जरुरी है| भारत सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में विद्दार्थियों और बच्चों के कल्याण और स्वास्थ्य के साथ मानसिक कौशल को सुधारने के लिए खेल खेलना अनिवार्य किया है| आज के समय में घरों में अभिभावकों और स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित और प्रेरित किया जा रहा है| 

खेल दिवस पर विचार (Quotes on National Sports Day)

**"She believe she could, so she did.!!! Happy National Sports Day 2023."**

**"To be the best, you must learn to handle the worst.
Happy National Sports Day 2023"** 

**"किसी खेल का महान खिलाडी भी एक दिन उस खेल को सीख रहा था!!! राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं"** 

**"Practice like you've never won. Perform like you've never lost. 
Happy National Sports Day 2023"**

**"Winners are not people who never fail, but people who never quit. 
Happy National Sports Day 2023"**
  

Frequently asked questions:
1. When did Major Dhyan Chand recieved Padma Bhushan award?
"1956"
The government of India awarded Chand India's third highest civilian honour of Padma Bhushan in 1956.
2. Where did first edition of 'Khelo India university games' 2020 held?
"Bhubaneswar" Orissa
Khelo India Youth Games 2023 was held in Uttar Pradesh. 
4. 'Khelo India Youth games' 2023 was held in ?
"Madhya Pradesh" (5th Edition of KIYG)

For important days, please click the following month:

 October 

Post a Comment

0 Comments