कब और क्यों मनाते हैं सद्भावना दिवस | Sadbhavana Diwas 2023 | Harmony Day

सद्भावना दिवस/Harmony day 2023: हर साल 20 अगस्त को, भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी की जयंती के उपलक्ष्य में, सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है| यह दिन सभी धर्मों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है| 
sadbhavna diwas 2023

सद्भावना दिवस का महत्व (Sadbhavana Diwas)

20 अगस्त को राजीव गाँधी की याद पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार जन और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर भूमि पर उन्हें माल्यार्पण करते हैं| वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे| उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भारत को अपनी सेवा 1984-1989 तक दी| दुर्भाग्यवश मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में चुनाव प्रचार करते वक्त उनकी हत्या कर दी गई| राजीव गाँधी एक दूरदर्शी नेता थे और राष्ट्र को सेवा देने में अपनी क्षमता पर काम करते थे| वह एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखते थे| 

राजीव गाँधी के प्रशंसकों के बीच सद्भावना दिवस पुरे भारतवर्ष में बड़े उत्साह से मनाया जाता है| इस दिन देशभर में लोगों द्वारा एक प्रतिज्ञा भी ली जाती है जिसका हिंदी अर्थ इस प्रकार है-

मैं यह प्रतिज्ञा लेता हूँ कि  मैं जाति, धर्म, छेत्र या भाषा की परवाह किये बिना भारत के सभी लोगों के प्रति भावनात्मक एकता  और सद्भाव के लिए काम करूँगा| मैं आगे यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत और सवैंधानिक साधनों के माध्यम से हमारे बीच सभी मतभेदों का हल करूँगा| 
sadbhavna diwas 2022

राजीव गाँधी कौन थे (Rajiv Gandhi)

  • राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था| उनकी माता भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पिता फ़िरोज़ गाँधी थे| 
  • वह चालीस वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने| छठे प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 31 दिसंबर 1984 से 02 दिसंबर 1989 तक अपना कार्यकाल संभाला| 
  • 1968 में इनका विवाह एंटोनियो एल्बिना मैनो से हुई जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर सोनिया गाँधी रखा| इनके दो बच्चे हैं - राहुल गाँधी (1970-), प्रियंका गाँधी(1972-)|  
  • 1986 में राजीव गांधी ने भारत में शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की| 1986 में, राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की, जो एक ऐसी प्रणाली जो ग्रामीण भारत में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान करती है| 
  • 1986 में, इन्हीं के कार्यकाल के दौरान एमटीएनएल की स्थापना की गई थी जिसने पीसीओ की मदद से टेलीफोन नेटवर्क से पुरे भारत को जोड़ा| 
  • 21 मई 1991 में 46 वर्ष की आयु में उनकी हत्या कर दी गई| इनके दिल्ली स्थित स्मारक को "वीर भूमि" कहा जाता है| 

राजीव गाँधी नैशनल सद्भावना अवार्ड (Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award)

1992 में राष्ट्रीय एकीकरण, सद्भाव और शांति के छेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पहचानकर उनको सम्मानित करने के लिए, भारतीय कांग्रेस ने 'राजीव गाँधी सद्भावना अवार्ड' को स्थापित किया| यह पुरस्कार 20 अगस्त को दिया जाता है| इसको पाने वाले कुछ महानुभाव हैं-मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, लता मांगेश्कर| वर्ष 2023 में राजस्थान में वनस्थली विद्यापीठ को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया| यह पुरस्कार शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की दिशा में विशेष योगदान के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है| 

2023 में स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी की 79वीं जयंती होगी| हम आशा करते हैं कि उनका मजबूत,सशक्त,और आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना जल्द पूरा होगा|  

Frequently asked questions:
1.Who received Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award recently?
Gopalkrishna Gandhi (2018)


For important days, please click the following month:

 October 

Post a Comment

0 Comments