सयुंक्त राष्ट्र दिवस - 24 october-United Nation day | UN Day in hindi

24th Oct: United Nation Day-यूनाइटेड नेशन डे- सयुंक्त राष्ट्र दिवस 

united nation day

सयुंक्त राष्ट्र (United Nation) एक अंतराष्ट्रीय संघठन है जो विश्व शांति, मानव अधिकार, अंतराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करता है| 24 अक्टूबर को यु.एन.डे-UN Day के रूप में मनाते हैं| आइये जानते हैं united nation day के बारे में कुछ अहम् जानकारी:    

सयुंक्त राष्ट्र का बैकग्राउंड (Background of United Nation day)

united nation क्यों बना|UN day क्यों मनाते हैं|UN कब बना|  

प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) के बाद सन 1920 में "लीग ऑफ़ नेशन" 'League of Nation' नामक एक संगठन बना था, जिसका उद्देश्य कुछ हद तक वही था जो आज की (United Nation) सयुंक्त राष्ट्र का है| पर उस समय के ताकतवर देशों के रवैये की वजह से यह ज्यादा चल नहीं पाया और निष्क्रिय हो गया|

द्वितीय विश्व युद्ध(1939-1945) में सभी देशों की बुरी हालत देख फिर चाहे वो जीतने वाले देश ही क्यों न हों, एक ऐसे संघठन की आवश्यकता महसूस होने लगी जो विश्व शांति के लिए काम करे| इसके लिए जितने वाले देशों ने कई सम्मलेन किये और सयुंक्त राष्ट्र का जन्म हुआ| 

यूनाइटेड नेशन की स्थापना (Foundation of United Nation)

सन 1941 में 'अटलांटिक चार्टर' (Atlantic Charter) नामक दस्तावेजों पर 26 अलाइज़(Allies) देशों (अमेरिका, ब्रिटैन आदि)  ने हस्ताक्षर किये, जिसमें एक्सिस पावर देशों (जर्मनी, जापान, इटली)  को हराकर विश्व में शांति कायम करने पर रजामंदी हुई| इस कदम में आगे बढ़ते हुए 1942 में "UN declaration" नामक दस्तावेज में हस्ताक्षर कर सभी अलाइज देशों ने अधिकतम युद्ध के प्रयास का वचन दिया और एक्सिस पावर देशों को हराकर, एक शांतिप्रिय दुनिया कायम करने में अपने समर्थन की पुष्टि करी|  

यूनाइटेड नेशन "United Nation" का नाम इसी समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति 'फ्रेंक्लिन रोसवैल्ट ' ने सुझाया था और जिसे 'UN Declaration' दस्तावेज़ लाकर जनवरी 1942 में पहली बार उपयोग में लाया गया|    

आज की 'सयुंक्त राष्ट्र' (UN) का खाका (Blueprint) 1944 में 'Dumbarton Oaks Conference', Washington में रखा गया था जहाँ 'अंतरष्ट्रीय शांति और सुरक्षा संगठन' बनाने पर चर्चा हुई| 26 जून 1945 में "San Franscisco Conference" में 50 देशों ने मिलकर यूनाइटेड नेशन पर सहमति जताते हुए इसके गठन पर हस्ताक्षर कर दिए| पोलैंड ने भी बाद में हस्ताक्षर कर अपनी रजामंदी दिखाई और वह ऐसा करने वाला 51वा देश बना| 24 अक्टूबर 1945 को यूनाइटेड नेशन संघठन बनने की आधिकारिक घोषणा हुई| इसी कारण हर साल 24 अक्टूबर को UN Day मनाते हैं| 

सयुंक्त राष्ट्र की जानकारी (About United Nation)  

यूनाइटेड नेशन की भाषा| यूनाइटेड नेशन हेडक्वार्टर | यूनाइटेड नेशन ऑर्गन्स 

यूनाइटेड नेशन का उद्देश्य (Aim of United Nation)       

'यूनाइटेड नेशन' के बनने का मुख्य कारण विश्व शांति कायम करना था| इसके लिए वह अंतराष्ट्रीय कानून व्यवस्था, मानव अधिकार, आर्थिक और सामाजिक विकास, सुरक्षा के साथ विश्व भर में लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करती है| इन सभी छेत्रों में काम करने हेतु यूनाइटेड नेशन ने अपनी अलग-अलग एजेंसी बनाई हैं जैसे UNESCO, UNICEF आदि, जिससे हर छेत्र पर समान ध्यान केंद्रित हो सके|    

यूनाइटेड नेशन के सदस्य देश (Member States of United Nation) 

गठन के व्यक्त सयुंक्त राष्ट्र में 50 देश थे परन्तु आज इसके 193 सदस्य देश हैं| 2011 में 'साउथ सूडान' इसका 193वा देश बना| भारत इसका सदस्य आजादी से पूर्व, 1945 में ही बन गया था|

यूनाइटेड नेशन की भाषा (Language in United Nation)

यूनाइटेड नेशन में 6 भाषाओँ को मान्यता मिली है, वे हैं- "FRESCA" यानी फ़्रांसिसी, रुसी, अंग्रेजी, स्पेनी,  चीनी और अरबी| लेकिन इनमे से केवल अंग्रेजी और फ़्रांसिसी में ही काम होता है यानि केवल 2 भाषाएं ही यूनाइटेड नेशन की 'वर्किंग लैंग्वेज' हैं|

सयुंक्त राष्ट्र की स्थापना के समय उसकी आधिकारिक भाषाएँ केवल 4 थीं - चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी और रुसी|  फिर 1973 में स्पेनी और अरबी को भी इसमें जोड़ लिया गया क्यूंकि यह भाषा विश्व में बहुत से लोगों द्वारा बोली और समझी जाती है| 'अरबी' यूनाइटेड नेशन की भाषाओँ में जोड़ी गई आखरी भाषा है| 

कई लोगों का मानना है कि हिंदी को भी संघ की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिए| भारत भी बहुत लम्बे समय से यह कोशिश कर रहा है कि हिंदी भाषा को सयुंक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओँ में शामिल किया जाए क्यूंकि हिंदी विश्व में बोली जाने वाली शीर्ष भाषाओँ में से एक है|   

सयुंक्त राष्ट्र के अंग (United Nation organs)

सयुंक्त राष्ट्र के प्रमुख 6 अंग हैं-  

1. सयुंक्त राष्ट्र महासभा- United Nation General Assembly| UNGA 
सयुंक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश 'यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली' के भी सदस्य होते हैं| यानी वर्तमान में इसके 193 सदस्य हैं जो महासभा में बैठते हैं| यहाँ पर विश्व शांति और सुरक्षा के मुद्दे उठाए जाते हैं| इसके साथ बजटीय काम, किसी सदस्य देश का प्रवेश, निलंबन या निष्कासन जैसे विषय भी जनरल असेंबली में ही होते हैं| यहाँ किसी भी नतीजों पर पहुंचने के लिए वोटिंग में दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक होता है| 

UNGA का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है| महासभा का प्रेजिडेंट 1 साल के लिए चुना जाता है| महासभा में बजट को लेकर किया गया निर्णय सभी सदस्यों के लिए बाध्यकारी होता है| 

2. सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्- United Nation Security Council| UNSC 
यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी कौंसिल को 'police man of the world' भी कहा जाता है क्यूंकि यहाँ सभी अंतराष्ट्रीय विवादों का हल निकाला जाता है| इसके कुल 15 सदस्य- जिनमे से 5 स्थायी (permanent) और 10 अस्थायी होते हैं| 

पांच स्थाई सदस्य हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ्रांस| इन देशों के पास असाधारण 'वीटो पावर' होती है जिसका मतलब कोई भी इनके द्वारा लिया गया निर्णय अगर 1 भी स्थायी देश नहीं मानेगा तो वह वीटो पावर का इस्तेमाल कर उस निर्णय को बदल सकता है| जैसे सुरक्षा परिषद् का स्थाई सदस्य बनने के लिए भारत सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बावजूद चीन द्वारा अपने वीटो पावर के इस्तेमाल से आजतक स्थाई सदस्य नहीं बन पाया है|  

सुरक्षा परिषद् में 10 अस्थाई सदस्य 2-2 साल के लिए बनते हैं| इनके पास वीटो पावर नहीं होती पर यह सदस्य देश वोटिंग अधिकार रखते हैं| यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी कौंसिल का मुख्यालय न्यूयोर्क शहर में है|  

3. सयुंक्त राष्ट्र सचिवालय- United Nation Secretariat| UN Secretariat 
सयुंक्त राष्ट्र सेक्रेटेरिएट का अध्यक्ष 'सेक्रेटरी जनरल' कहलाता है जो 'यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी कौंसिल| UNSC' की सिफारिश पर 'यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली| UNGA' द्वारा चुना जाता है| सेक्रेटरी जनरल कभी भी 5 स्थाई देशों का नहीं होता| इसका कार्यकाल 5 साल का होता है| वर्तमान में पुर्तगाल के 'अंटोनिओ गुटेरस' इसके 9वे सेक्रेटरी जनरल हैं|    

UN सेक्रेटरी जनरल को 'chief administrative officer' भी कहा जाता है क्यूंकि सयुंक्त राष्ट्र के सभी अंदरूनी काम इन्ही द्वारा संभाला जाता है| यह ही UN की तरफ से बात रखता है इसलिए इन्हे 'Defecto speaker person of UN' भी कहते हैं| सयुंक्त राष्ट्र सचिवालय भी न्यूयोर्क शहर में स्थित है| 

4. अंतराष्ट्रीय न्यायलय-International Court of Justice | ICJ     
अंतराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय हेग, निदरलैंड में है| अगर किसी दो या अधिक देशों के बीच जाति, धर्म या कोई भी अवैध कार्यों के कारण मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके निपटारे के लिए अंतराष्ट्रीय न्यायालय में वो गुहार लगा सकते हैं| इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में कुल 15 न्यायधीश होते हैं जिनमे से हर एक 9 साल के लिए चुना जाता है| इनमे से 3-3 साल के लिए 1 को प्रेजिडेंट और 1 को वाईस-प्रेजिडेंट नियुक्त करते हैं| 

5.आर्थिक और सामाजिक परिषद् (United Nation Economic and Social Council)   
सयुंक्त राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक परिषद् समाज के विकास के लिए काम करता है| इसके कुल 54 सदस्य होते हैं जिनका कार्यकाल तीन-तीन साल का होता है| इनमे से एक को 1 वर्ष के लिए प्रेजिडेंट नियुक्त करते हैं| यूनाइटेड नेशन फॉर इकनोमिक एंड सोशल कॉउन्सिल के सदस्य 'विश्व बैंक' और 'आई.ऍम.ऍफ़' जैसी संस्थाओं से मिलकर विश्व भलाई के लिए काम करती है|     

6. न्यास परिषद (Trusteeship Council)
यह न्यास परिषद् देशों के बीच, ब्रिटिश कॉलोनीज के बीच एक ट्रस्ट बना कर रखने का काम करता थी| इसके मुख्य कार्य में हर देश के लिए 'सेल्फ गवर्नमेंट' को बढ़ावा देना था| सन 1994 में इस परिषद् को निष्कासित कर दिया गया|   

यूनाइटेड नेशन फ्लैग और लोगो (United Nation Flag and Logo)

यूनाइटेड नेशन का झंडा 7 दिसंबर 1946 को आधकारिक तौर पर स्वीकार किया गया| इसमें नीले बैकग्राउंड में  सफ़ेद रंग का सयुंक्त राष्ट्र का आधिकारिक प्रतीक (Logo) है | 

united nation logo un logo

सयुंक्त राष्ट्र के प्रतीक को Donal McLaughlin द्वारा डिज़ाइन किया गया| इस प्रतीक में दुनिया के नक़्शे के नीचे की तरफ दो ओलिव ब्रांचेज अंकित हैं| यह ओलिव की टहनियां शांति का प्रतीक हैं और दुनिया का नक्शा पुरे विश्व के लोगों को दर्शाता है|    
   

Frequently asked questions:

1.Who is present General secretary of united nation?
"Antonio Guterres"
He is former prime minister of portugal and 9th secretary of United Nation in chair since 2017 to present.
First general secretary of UN was 'Trygve Lie' from Norway. His term was from 2Feb1946 to 10Nov1952.
2.Who is current permanent representative of india to united nations?
"T.S.Tirumurti"
He was appointed by President of India for his service as permanent representative of India to UN from May 2020.

3. Which Indian is judge in international court of justice at present.
"Dalveer Bhandari"
He is member of court since 27Apr2012, re-elected as from 6 Feb 2018.


For important days click the following month:   
 October 

Post a Comment

0 Comments