वर्ल्ड हुमनिटरियन डे मनाने का इतिहास | World Humanitarian Day 2023 Date

19 Aug: World Humanitarian Day

world humanitarian day 2023 in hindi

वर्ल्ड हुमानिटरियन डे कब मनाया जाता है (World Humanitarian Day 2023 Date) 

वर्ल्ड हुमनिटरियन डे एक अंतराष्ट्रीय दिवस है जो मानवी कार्यों को और उसके लिए काम करते हुए अपनी जान देने वालों को पहचानने के लिए समर्पित है| मानवी हितों की रक्षा की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने वाले श्रमिकों के लिए हर साल 19 अगस्त को यह दिन मनाया जाता है|  

वर्ल्ड हुमनिटरियन डे मनाने का इतिहास 

19 अगस्त 2003 में बगदाद स्थित सयुंक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एक आतंकवादी घटना से सयुंक्त राष्ट्र के शीर्ष प्रतिनिधि 'सर्जिओ विएरा डी मेलो' और उनके 21 साथियों की मौत हो गई| फिर 2006 में विएरा डी मेलो के परिवार और उनके साथियों ने 'अलग-अलग समुदायों के बीच बातचीत और मानवीय संकटों से पीड़ित लोगों को राहत देने' के उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए "सर्जिओ विएरा डी मेलो फाउंडेशन" की स्थापना की| इस फाउंडेशन की कोशिशों की वजह से ही सयुंक्त राष्ट्र द्वारा 19 अगस्त को 'वर्ल्ड हुमनिटरियन डे' का ड्राफ्ट संकल्प पूरा हुआ, जिसके लिए फाउंडेशन ने सयुंक्त राष्ट्र और सदस्य राज्यों के प्रति आभार व्यक्त किया| 

वर्ल्ड हुमानिटरियन डे पहली बार 19 अगस्त 2009 को मनाया गया| उसके बाद हर साल इसी दिन यह  मानवीय कार्यों के अलग-अलग विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए मनाया जाता है| 

World Humanitarian Day 2023 Theme

विश्व मानवतावादी दिवस 2023 का विषय #NoMatterWhat है| इस वर्ष, नाइजीरियाई रेड क्रॉस सोसाइटी #NoMatterWhat विषय पर ध्यान आकर्षित करती है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मानवता की निरंतर सेवा करने के संगठन के दृढ़ संकल्प को समाहित करती है| चुनौतियों से घिरी दुनिया में, #NoMatterWhat बताता है कि अक्सर खतरनाक और हिंसक दुनिया में मानव पीड़ा को कम करना सुनिश्चित करने के लिए मानवीय कार्यकर्ता किस हद तक जाते हैं| 

पिछले साल विश्व मानवतावादी दिवस का विषय "ह्यूमन रेस" था| वह विषय उन लोगों के साथ एकजुटता दर्शाती थी जो जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं|  

वर्ल्ड हुमनिटरिएंस डे पर विचार (World Humanitarian Day Quotes)

**"Yes. It is love that will save our world and our civilization. Love even for our enemies. World Humanitarian Day 2023."**

**"Every act of kindness is a piece of love we leave behind."**

**"If you can't feed a hundred people feed just one."**

**"Love only grows by sharing. You can only have more for yourself by giving it away to others."**


Frequently Asked Question:
1.Sergio Vieira de Mello is from which country? 
Brazil
"Sergio Vieiea de Mello" dedicated a lifetime spanning of 30 years in the united nation.


For important days, please click the following month:

 October 

Post a Comment

0 Comments