विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास और महत्व | WORLD PHOTOGRAPHY DAY 2023

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2023: 19वीं शताब्दी की शुरुआत से फोटोग्राफी दुनियाभर में अनगिनत लोगों के लिए अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया है| एक तस्वीर में एक जगह, एक अनुभव, एक विचार और एक समय को कैद करने की अद्धभुत क्षमता है| इसलिए कहा भी जाता है कि 'एक पिक्चर हज़ार शब्दों से बढ़कर है'| आज के समय में फोटोग्राफी एक पेशे के रूप में भी जाना जाता है| फोटो कैप्चर करने की इस अद्धभुत कला को मनाने के लिए हर वर्ष वर्ल्ड फोटोग्राफी डे (World Photography Day 2023) मनाया जाता है| आइए जानते हैं वर्ल्ड फोटोग्राफी डे कब मनाया जाता है (World Photography Day 2023 is celebrated on) और क्या है इसका महत्व: 
world photography day 2023 date

World Photography Day History | वर्ल्ड फोटोग्राफी डे का इतिहास और महत्व 

'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' (World Photography Day) की उत्पत्ति 1837 में 'Daguerreotype' के आविष्कार से जुडी हुई है, जो फ़्रांसिसी 'लुइस दागुएर्रे' और 'जोसेफ निस्फोरे नैप्स' के द्वारा विकसित की गई एक फोटोग्राफिक प्रक्रिया है| दो साल बाद 19 अगस्त 1839 को फ़्रांसिसी सरकार ने इसका पेटेंट खरीद कर यह घोषणा कर दी कि यह आविष्कार बिना किसी कॉपीराइट के, दुनिया के लिए एक उपहार है|  

इसी कारण, 19 अगस्त को हर साल 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' (World Photography Day) मनाया जाता है| इस दिन मनाने का उद्देश्य फोटोग्राफी को लेकर जागरूकता पैदा करना, विचारों को साझा करना, और इस छेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है| यह दिन केवल इस फील्ड से जुड़े लोगों के योगदान को याद करना ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को अपने कौशल का पता लगाने के लिए प्रेरित करना भी है| 

world photography day 2023 in hindi

दुनिया की पहली सेल्फी (First Selfie of the world)

सन 1839 में अमेरिकन फोटो प्रेमी रोबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की पहली सेल्फी क्लिक करी| उन्होंने अपना कैमरा सेट करा और दौड़ कर उसके आगे चले गए| उनको उस समय यह आभास नहीं होगा कि भविष्य में इसे सेल्फी कहकर पुकारेंगे| उन्होंने उस फोटो के पीछे यह लिखा-"द फर्स्ट लाइट पिक्चर एवर टेकेन 1839"| 
  
तस्वीरें शब्दों की तुलना में तेज़ी से और कभी उससे अधिक प्रभावी ढंग से महसूस की जा सकती हैं| एक तस्वीर दर्शक को दुनिया को देखने का वह तरीका बता सकती हैं जैसे फोटोग्राफर इसे देखता है| तसवीरें समय को भी पार करने की क्षमता रखती हैं| सौ साल पहले की तस्वीर को उतना ही सराहा जा सकता है जितना की तब था| ठीक उसी तरह आज क्लिक करी एक सर्वश्रेष्ठ फोटो सौ साल बाद भी सराही जायेगी| 

world photography day 2023 images

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2023 की थीम

हर साल, हम एक अलग विषय के साथ विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाते हैं| विश्व फोटोग्राफी दिवस 2023 का विषय "लैंडस्केप्स" है|
World Photography Day 2023: "Landscape"

फोटोग्राफी का विकास और करियर 

फोटोग्राफी पूरी तरह से स्किल पर आधारित पेशा है| पिछले कुछ सालों में फोटोग्राफी के क्षेत्र में बहुत से बदलाव देखे गए हैं| पहले के समय फोटोग्राफर को बड़े-बड़े कार्यक्रमों जैसे शादी, मूवी आदि में फोटो खींचने तक ही सीमित रखा जाता था, लेकिन अब फोटोग्राफर को मॉस-मीडिया, विज्ञापन और इ-कॉमर्स जैसे बड़े क्षेत्रों में अपनी कला दिखाने का मौका दिया जा रहा है| 

फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जिसमें विज़ुअल कमांड के साथ तकनिकी ज्ञान भी जरुरी होता है| यह खुद को व्यक्त करने का एक अनोखा माध्यम है| फोटोग्राफी को आजकल बढ़ चढ़कर करियर के रूप में अपनाया जा रहा है| आजकल हर छोटे-बड़े आयोजनों में, शादियों में, फैशन शो में, मीडिया क्षेत्र आदि में फोटोग्राफी का काफी चलन होने लगा है|  

आज फोटोग्राफी न केवल एक अच्छा करियर विकल्प है बल्कि इसमें नाम और पैसा भी बनाया जा सकता है| फोटोग्राफी क्षेत्र में नौकरी के लिए काफी सारे विकल्प मौजूद हैं| प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए धैर्य, मेहनत के साथ आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है| फोटोग्राफर बनने के लिए बहुत से कॉलेज द्वारा डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स उपलब्ध हैं|  

भारत में फोटोग्राफी के कुछ कॉलेज 

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली 
फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे 
एशियन अकादमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न, नॉएडा 
दिल्ली कॉलेज ऑफ़ फोटोग्राफी, दिल्ली 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फोटोग्राफी, मुंबई 
जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर एंड फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी, हैदराबाद 
सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ़ फोटोग्राफी, पुणे 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल आर्ट्स एंड एनीमेशन, कोलकाता    
 

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर विचार (World Photography Day Status & Quotes) 

**"You don't take a Photograph, You make it by your skills. Happy World Photography Day 2023"**

**"Photography takes an instant out of time, altering life by holding it still. Happy World Photography Day 2023"**

**"Photography is a long story, which i fail to put into words. Happy World Photography Day 2023"**

**"Happy World Photography Day to someone who still owns a camera not attached to their phone."**

**"There are only two people in every picture - The Photographer and The Viewer. Happy World Photography Day 2023."**

Frequently Asked Question:



For important days, please click the following month:
 October 

Post a Comment

0 Comments