अंतराष्ट्रीय बियर दिवस कब मनाते हैं | Happy International Beer Day 2023 Quotes

International Beer Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय बियर दिवस की शुरुआत सन 2007 में अमेरिका के सैंटा क्रूज़, कैलिफ़ोर्निया के एक 'बार' में हुई और तब से वैश्वीकरण और डिजिटलीकरण के कारण दुनिया भर के लोगों के बीच इस दिन की लोकप्रियता बढ़ती चली गई| आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय बियर दिवस कब मनाते हैं:
beer day 2023

अंतराष्ट्रीय बियर दिवस (International Beer Day) की शुरुआत किसने करी?  

अंतराष्ट्रीय बियर दिवस की शुरुआत अमेरिका के जीसे अवशालोमोव (Jisse Avshalomov) ने करी| 2007 से 2012 तक यह दिन 5 अगस्त को मनाया जाता था| लेकिन 2012 के बाद संस्थापकों ने लोगों की राय लेने के बाद इसे अगस्त के पहले शुक्रवार को स्थानांतरित कर दिया| इस साल अगस्त का पहला शुक्रवार 04 अगस्त 2023 को पड़ रहा है| 

बहुत से लोगों के लिए यह ज्यादा बियर पीने का बहाना हो सकता है पर इस दिन को मनाने के पीछे तीन उद्देश्य हैं-
  • दोस्तों के साथ मिलकर बियर का आंनद लेने के लिए 
  • बियर बनाने वाले और परोसने वालों की कला का जश्न मनाने के लिए 
  • सभी देशों को बियर के बैनर तले, जश्न मनाकर दुनिया को एकजुट करने के लिए   

International Beer Day कैसे मनाया जाता है? 

इस दिन आयोजन में आये प्रतिभागियों को एक-दूसरे को बियर का उपहार देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और बियर बनाने वालों, बारटेंडर्स और बियर टेक्निशन के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है| इस दिन प्रतिभागियों को अंतराष्ट्रीय भावना में दूसरी संस्कृति के बियर का नमूना लेने का सुझाव भी दिया जाता है|  

बियर के फायदे और नुकसान (Pros and Cons of beer)

बियर दुनिया के लोकप्रिय अलकोहल पेय में से एक है| आइये जानते हैं बियर के फायदे और नुक्सान के बारे में|     

फायदे
  1. बियर में फाइबर, विटामिन बी और मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करते हैं| 
  2.  इससे किडनी की पथरी होने का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है|
  3. हल्के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है| 
  4. दोस्तों के साथ सामाजीकरण में बियर सही पेय की तरह काम करता है|     
  5. बियर के माध्यम सेवन से एच.पाइलोरी के रूप में जाना जाने वाले बैक्टीरिया से अलसर का खतरा कम हो जाता है| 

नुकसान 
  1. बियर के ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ता है, जो आगे चलकर कई बिमारियों का कारण बन सकता है| 
  2. बियर या शराब के सेवन से डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है, जिसकी पूर्ति के लिए हमारा लिवर दूसरे अंगों से पानी की पूर्ति करता है जो सरदर्द जैसी समस्या को जन्म देता है| 
  3. बियर के अत्यधिक सेवन से उक्त रक्तचाप की बीमारी हो सकती है| 
  4. थोड़ी मात्रा में भी लिया गया अल्कोहल एकाग्रता पर असर करता है जिससे सड़क पर दुर्घटनाएं देखी जाती हैं| 
  5. अल्कोहल के लम्बे उपयोग से उसपर निर्भरता हो सकती है जिसके कारण लिवर फेलियर, पैंक्रियास में सूजन जैसी समस्या आ सकती हैं|             

भारत में बियर 
भारत में परंपरागत बियर हज़ारों सालों से चावल और बाजरा से बनाई जाती है| वेदों में भी बियर जैसे पेय का जिक्र है जिसे 'सूरा' कहा गया है|   

अंतराष्ट्रीय बियर दिवस पर विचार (International Beer Day Quotes 2023) 
**"कम शब्दों में-"बियर के अविष्कारक को मेरा सलाम"!!! हैप्पी बियर डे 2023"**  
**"किसी भी दर्द का अस्थायी पर तुरंत इलाज़ !!! हैप्पी बियर डे 2023"**  
**"बियर के आविष्कार से यह लगता है, कि भगवान चाहता है कि दर्द में भी सब खुश रहे!! चियर्स!!! 
हैप्पी बियर डे 2023"**   
**"सभी दोस्त हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं, पर सच्चे दोस्त साथ में बियर भी लाते हैं!! चियर्स, हैप्पी इंटरनेशनल बियर डे "**   
**"ये तो दवा है, रोग तो कुछ और है!!! 
हैप्पी बियर डे 2023"**
**"बदनाम तो केवल में हूँ, वरना पिज़्ज़ा तो अच्छी सेहत से थोड़ा ब्रेक लेने मात्र है!! हैप्पी बियर डे 2023"**
**"सदियों से जो बदनामी का बोझ ढो रही है, कोरोनाकाल में वही सबके हाथ धो रही है!! हैप्पी बियर डे 2023"**     

For other important days click the following month:-   
 October 

Post a Comment

0 Comments