निर्माण कार्य में कवर ब्लॉक (Cover in construction) क्या होता है

भारत ने हाल के दिनों में आत्मनिर्भर बनने की तरफ लिए अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कई निर्णय लिए हैं| इन सभी कार्यों में निर्माण कार्य सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाला है, क्यूंकि देश में हो रही हर तरक्की में किसी न किसी रूप से निर्माण की भूमिका रहती ही है| और अगर निर्माण में कंक्रीट का प्रयोग हो तो उचित गुणवता के लिए उसकी तकनिकी जानकारी भी होनी चाहिए| 

एक ऐसी ही जानकारी हम इस लेख द्वारा समझने का प्रयास करेंगे और वह है RCC (reinforced cement concrete) में दिए जाने वाले कवर(Cover) की|

RCC में कवर (cover) क्या होता है

निर्माण कार्य में कंक्रीट के साथ हम स्टील का भी प्रयोग करते हैं जिसके बाद यह reinforced cement कंक्रीट (RCC) कहलाता है| कंक्रीट में दबाव क्षमता (compressive strength) तो होती है पर tensile strength के लिए कंक्रीट में स्टील को डाला जाता है| स्टील में समय के साथ हवा,पानी के संपर्क में आने से जंग लगने की संभावना बनी रहती है, जिससे किया गया निर्माण कमज़ोर पड़ सकता है| 

ठोस होने के बाद कंक्रीट एक impermeable ऑब्जेक्ट बन जाता है जिसका मतलब है कि उससे पानी, हवा जैसी बहने वाली चीज़ें pass नहीं होती है| इसलिए RCC में उपयोग हुआ स्टील भी सुरक्षित रहता है| भारतीय मानकों (Indian standard code) के हिसाब से निर्माण में होने वाली RCC में स्टील के बाहर कंक्रीट की एक निश्चित परत होनी आवश्यक है जिससे समय के साथ स्टील में जंग लगने की संभावना को कम किया जा सके| 

इसी स्टील reinforcement के बाहर की तरफ रखी गई दुरी को हम कवर (cover) कहते हैं| 

कवर ब्लॉक 

स्टील reinforcement को मानकों अनुसार कवर देने के लिए हम कवर ब्लॉक का इस्तेमाल करते हैं| कवर ब्लॉक अलग अलग सामग्री से बनाया जा सकता है जिनमें से कुछ हैं कंक्रीट, PVC, सीमेंट मेसनरी आदि|

स्टील reinforcement में कवर      

कवर को अलग अलग तरीकों से मापा जाता है जैसे clear cover, nominal cover, effective cover| Clear कवर कंक्रीट की सतह से सबसे बाहर तरफ मौजूद स्टील की बाहरी सतह की दुरी को कहते हैं|  इंडियन स्टैण्डर्ड कोड IS 456 के अनुसार clear कवर को अब nominal cover से दर्शाया जाता है| 


हम को मानकों के अनुसार जिस कवर ब्लॉक की आवश्यकता होती है उसे हम या तो construction site पर ही cast कर सकते हैं, या बाज़ार में उपलब्ध cover ब्लॉक (PVC आदि) का उपयोग कर सकते हैं| सीमेंट masonary से बने कवर ब्लॉक या कंक्रीट से बने कवर ब्लॉक हों IS 456 के अनुसार, इनके grade भी हमारी मुख्य कंक्रीट के ग्रेड के बराबर होने चाहिए| इसका कारण यह हो सकता है जिससे कवर ब्लॉक की गुणवत्ता (density,impermeablity) रखी जा सके|     
                
              

Post a Comment

0 Comments