जानें HRMS railway ID और password reset कैसे करें

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के रिकार्ड्स ऑनलाइन करने के लिए HRMS सॉफ्टवेयर विकसित किया है| इससे घर बैठे कर्मचारी अपनी रेलवे से सम्बंधित जानकारी देख सकता है| जैसे अपना सर्विस रिकॉर्ड, अपनी प्रमोशन डिटेल्स, अपने परिवार की डिटेल्स आदि| यहाँ तक कि अब सारे पास/पी.टी.ओ भी HRMS की मदद से रेल कर्मचारी घर बैठे निकलवा सकता है| इन सभी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए यदि आप अपना HRMS ID या पासवर्ड भूल जाएँ तो इसके लिए भी घर बैठे आप इन्हें रिसेट कर सकते हैं|           

 

Full form of HRMS: Human Resource Management System  


Forgot HRMS ID? रेलवे HRMS का ID कैसे पता करें 

  • HRMS की वेबसाइट पर Need Help for Login पर क्लिक करें| क्लिक करने पर एक स्क्रीन खुलेगी जहाँ पर अपना Employee ID डालें|   


  • Employee ID डालने के बाद Go पर क्लिक करें| फिर अगली स्क्रीन पर डाली गई Employee ID से सम्बंधित कर्मचारी का HRMS ID आ जायेगा| जो HRMS वेबसाइट या एप्प पर Username का काम करता है|   

Reset railway HRMS password? रेलवे HRMS का पासवर्ड रिसेट करें 

  • HRMS रेलवे पासवर्ड रिसेट करने के लिए HRMS रेलवे वेबसाइट पर जाएँ| 
  • स्क्रीन में दिए गए Forgot Password लिंक पर क्लिक करें 
  • अगली स्क्रीन में अपना HRMS ID डालें और SEND OTP पर क्लिक करें| जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा| 

  • मोबाइल नंबर पर आये OTP को डालें और Password Reset पर क्लिक करें| और उसके बाद अपना नया पासवर्ड बनाएं|       

Update mobile number in HRMS railway? 

HRMS रेलवे पर अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए अपने डीलिंग क्लर्क से संपर्क करें| 

 

Post a Comment

0 Comments