विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day 2023 थीम और महत्व

World Menstrual Hygiene Day 2023: विश्व भर में कई देशों ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं, और हर कोई इस विकास की रेस में सबसे आगे रहना चाहता है| लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सामाजिक कलंक अभी भी हमारे बीच से दूर नहीं हो पाए हैं| उन्हीं में से एक है महिलाओं के मासिक धर्म के प्रति लोगों की सोच| विकासशील देशों में यह समस्या अत्यधिक गंभीर है| इसी सोच को बदलने का प्रयास करने के लिए प्रति वर्ष विश्व मासिक धर्म स्वच्छता (World Menstrual Hygiene Day) दिवस मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व मासिक धर्म स्वच्छता कब मनाया जाता है (World Menstrual Hygiene Day 2023):
World Menstrual hygiene day in hindi

 

वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे कब मनाया जाता है?

(World Menstrual Hygiene Day) विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर वर्ष 28 मई को मनाया जाता है| विश्व में औसतन ज्यादातर महिलाओं के लिए मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है और मासिक धर्म की अवधि पांच दिनों तक रहती है, इसलिए 28/05 यानि 28 मई को यह दिन मनाया जाने लगा| इसकी शुरुआत जर्मनी स्थित NGO "WASH UNITED" ने की| वर्ष 2013 के मई महीने में इस NGO ने ट्विटर के जरिये मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान चलाया, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली| इसके अगले वर्ष 2014 से विश्व भर में कई लोगों ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पहली बार मनाया| तब से हर वर्ष 28 मई को यह दिन चुप्पी तोड़ते हुए Menstrual Hygiene के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है|        

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस क्यों मनाया जाता है? (World Menstrual Hygiene Day)

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस विश्व भर में एक स्वच्छ मासिक धर्म के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है| इसके साथ यह दिवस विश्व में लड़कियों और महिलाओं के लिए एकजुट और मजबूत आवाज बनने के लिए लोगों, संगठनों, मीडिया और सरकारों को एक मंच देने के लिए काम करता है| यह दिन लोगों में मासिक धर्म को एक कलंक के रूप में लेने वाली पुरानी मानसिकता को समाप्त करने के लिए है| इसके साथ यह दिवस मासिक धर्म उत्पादों तक पहुंच, मासिक धर्म के बारे में शिक्षा और इस अवधि के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाता है| 

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023 का विषय (World Menstrual Hygiene Day 2023 Theme)

2030 तक एक वैश्विक आंदोलन के रूप में मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य तथ्य बनाने के लिए 'विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस' का विषय रखा गया है| इसे ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का विषय है:
World Menstrual Hygiene Day 2023 Theme : "Making menstruation a normal fact of life by 2030
पिछले वर्ष विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का विषय था:
World Menstrual Hygiene Day 2022 Theme : "We are Commited
World Menstrual Hygiene Day 2021 थीम : "Action and Investment in Menstrual Hygiene and Health

world menstrual hygiene day MH day


वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे कोट्स 

  • मासिक धर्म कोई समस्या नहीं!! बल्कि समस्या मासिक धर्म पर ख़राब स्वच्छता है| 

Post a Comment

0 Comments