राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस इतिहास और महत्व | National Technology Day 2023 theme

National Technology Day 2023: प्रौद्योगिकी यानि 'टेक्नोलॉजी' हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| भारत में हर एक नागरिक को देश की तकनीकी प्रगति की याद दिलाने के लिए साल में एक दिन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के तौर पर मनाया जाता है| प्रौद्योगिकी हमें संगठित, जुड़े हुए, स्वस्थ और सुरक्षित रहने में मदद करती है| प्रौद्योगिकी उत्पादकता को बढ़ाती है और हमें नई अंतर्दृष्टि प्रदान करती है कि दुनिया कैसे काम करती है| आइये जानते हैं भारत में कब मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day is celebrated on) और क्या है इस वर्ष का विषय (National Technology Day 2023 Theme):

NATIONAL TECHNOLOGY DAY THEME SIGNIFICANCE IN HINDI


नेशनल टेक्नोलॉजी डे कब मनाया जाता है? (National Technology Day is celebrated on)

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) हर साल मई महीने की 11 तारीख को मनाया जाता है| 11 मई 1999 को पहली बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया था| यह दिन परमाणु हथियार वाले देशों में भारत के जुड़ने की याद दिलाता है| 11 मई को भारत ने ऑपरेशन शक्ति के तहत राजस्थान के पोखरण में तीन सफल परमाणु परिक्षण करे थे|     

नेशनल टेक्नॉलजी डे का इतिहास (National Technology Day History)

1999 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में घोषित किया था| इसी दिन 1998 में भारत ने सफलता पूर्वक तीन परमाणु परिक्षण किये| फिर 13 मई को दो और परमाणु परिक्षण किये गए थे| इस मिशन को भारतीय सेना द्वारा डी.आर.डी.ओ, बी.ए.आर.सी और ए.एम.डी.इ.आर के वैज्ञानिकों के सहयोग से पूरा किया गया| परीक्षणों का नेतृत्व दिवंगत राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था| इसके एक वर्ष बाद 1999 से भारत 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मना रहा है|      

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व (National Technology Day Importance)

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धियों को उजागर करना है| विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस दिन पुरे भारत में साल (थीम) के विषय पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय करता है| इस दिन प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड वैज्ञानिकों और इंजीनियरों और उनके तकनिकी नए विचारों को सम्मानित करता है| जिससे भारत के विकास में वृद्धि होती है| यह दिन भारत के लोगों के लिए एक याद रूप में काम करता है जिससे वे तकनिकी विकास के महत्व को समझ सकें|     

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 का विषय (National Technology Day 2023 theme) 

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड हर साल एक थीम की घोषणा करता है| पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का विषय इस प्रकार है:

National Technology Day 2022 theme : "Integrated Approach in Science and Technology for a Sustainable Future
National Technology Day 2021 theme : "Science and Technology for a Sustainable Future"  
National Technology Day 2020 theme : "Rebooting the Economy through Science, Technology and Research Translations"  

अन्य महत्वपूर्ण दिनों के लिए महीने पर क्लिक करें: 
 October 

Post a Comment

0 Comments