National Javelin Day | राष्ट्रीय भाला दिवस | नेशनल जेवलिन थ्रो डे 2023

National Javelin Throw Day: भारत में भाला फेंक (Javelin Throw) भले ही एक लोकप्रिय खेल न हो पर 2021 में आयोजित टोक्यो ओलिंपिक 2020 खेलों में इस खेल ने भारत की झोली में एकमात्र स्वर्ण पदक डालकर, इस खेल के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया था| स्वर्ण पदक जीतने की इस उपलब्धि को यादगार बनाने और लोगों में जेवलिन थ्रो के प्रति उत्साह बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष नेशनल जेवलिन थ्रो के रूप में मनाने की घोषणा हुई थी| आइए जानते हैं नेशनल जेवलिन थ्रो डे (राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस) कब मनाया जाएगा:

national javelin throw day 2023


National Javelin Throw Day (राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस) कब मनाया जाता है? 

नेशनल जेवलिन थ्रो डे हर साल 07 अगस्त को मनाया जाता है| 07 अगस्त 2023 को भारत अपना दूसरा राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाएगा| इस दिन को मनाने के पीछे भारत के हरियाणा राज्य के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की वह उपलब्धि है जिसने भारत को ओलिंपिक में दूसरे व्यक्तिगत खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया| इस दिन को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य भारत में जेवलिन थ्रो खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाना है| इसी के साथ टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत के नीरज चोपड़ा द्वारा 87.58 मीटर की दुरी पर भाला फ़ेंक कर देश के नाम स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि को याद करना है|   

एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (AFI) ने हर साल 07 अगस्त को "राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस" (नेशनल जेवलिन थ्रो डे) के रूप में घोषित करके इस दिन को सुनहरे पन्नों में लिखने का काम किया है| पिछले वर्ष 2022 में देश ने अपना पहला नेशनल जेवलिन थ्रो डे मनाया|

कौन है नीरज चोपड़ा? (Who is Neeraj Chopra?) 

नीरज चोपड़ा भारत के जेवलिन थ्रो खेल के खिलाड़ी हैं| इनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत में हुआ| अपने खेल के दम पर नीरज चोपड़ा ने कई बार पदक जीते हैं, जिनमें से कुछ अहम् पदक इस प्रकार हैं:

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2012 : गोल्ड मैडल 
वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप 2016 : गोल्ड मैडल
एशियाई एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 : गोल्ड मैडल 
एशियाई खेल 2018 : गोल्ड मैडल 
ओलिंपिक 2020 (2021): गोल्ड मैडल 
वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 : सिल्वर मैडल

भारत का जेवलिन थ्रो में 89.94 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड भी नीरज चोपड़ा के नाम है| 2018 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है| इसके बाद इन्हें 2020 में विशिष्ठ सेवा मैडल, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, 2022 में पदमश्री और परम विशिष्ठ सेवा मैडल से सम्मानित किया गया है| 

नीरज चोपड़ा ने मई 2023 में दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के थ्रो से शीर्ष स्थान हासिल किया था| इसी महीने, उन्होंने पहली बार विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया|
  

जेवलिन का भार (Weight of Javelin): 

800 ग्राम (पुरुषों के लिए), 600 ग्राम (महिलाओं के लिए)
अंडर 18 और 50 वर्ष से अधिक वाली प्रतियोगिताओं में जेवलिन का भार कम होता है|  

Post a Comment

0 Comments