भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है | Happy Indian Air Force Day 2023

Indian Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना, भारतीय सशस्त्र बलों में से देश रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसने देश द्वारा लड़े गए युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| इसका प्राथमिक मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और राष्ट्रों के भीतर सशस्त्र संघर्षों के दौरान हवाई गतिविधियों का संचालन करना है| इस साल 2023 में 92वां भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है(92nd IAF Day)| आइये जानते हैं कब मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day celebrated on):  

happy indian air force day 2023

भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?

इंडियन एयर फाॅर्स डे (Indian Air Force Day) को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में भी जाना जाता है| भारत हर साल 08 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाता है| इस दिन, 1932 में भारत में वायु सेना को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फाॅर्स के सहायक बल के रूप में खड़ा किया गया था| भारतीय वायु सेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा देश में की गई थी| इसका पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन अप्रैल 1933 में अस्तित्व में आया| हालाँकि द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने के बाद ही, भारत में वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फाॅर्स के रूप में जाना जाने लगा|

हर साल हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश में भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता रहा था| लेकिन पिछले वर्ष पहली बार इस समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में हुआ| समारोह में भारतीय वायुसेना प्रमुख और तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं| इस दिन सबसे महत्वपूर्ण और पुराने विमानों का खुले आसमान में शानदार प्रदर्शन किया जाता है| 
92nd indian air force day

भारतीय वायु सेना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य

भारतीय वायु सेना ने आजादी के बाद से कई युद्धों में हिस्सा लिया है, जिसमें पाकिस्तान के साथ चार युद्ध और चीन के साथ एक युद्ध शामिल है| इन सभी युद्धों में इंडियन एयर फाॅर्स ने अपने शौर्य का परिचय दिया है| 

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय वायु सेना न केवल भारतीय क्षेत्र और राष्ट्रीय हितों की सभी खतरों से रक्षा करती है बल्कि देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायक की भूमिका भी अदा करती है| इसलिए यह दिन हमारे जवानों और उनकी पूरी ताकत से निस्वार्थ प्रयासों को सम्मानित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है|    

भारतीय वायु सेना दिवस 2023 (92nd Indian Air Force Day)  

पिछले वर्ष 2022 में पहली बार मुख्य भारतीय वायु सेना दिवस समारोह का आयोजन पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर, चंडीगढ़ में हुआ| तब वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की मौजूदगी में 91वें वायु सेना दिवस  के उपलक्ष पर चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस परेड में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की लड़ाकू वर्दी के एक नए पैटर्न का अनावरण भी किया गया था| 
indian air force new combat dress
इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के सदस्यों और उनके परिजनों को बधाई दी| एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
"वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारत को भारतीय वायु सेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है। उनकी महान सेवा और बलिदान यह सुनिश्चित करता है कि हमारा आसमान सुरक्षित रहे|"

भारतीय वायु सेना दिवस में आइये जानते हैं इंडियन एयर फाॅर्स के बारे में कुछ रोचक तथ्य:
  • भारतीय वायु सेना, अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व की चौथी सबसे बड़ी परिचालन वायु सेना है| 
  • (Indian Air Force Motto) भारतीय वायु सेना का मोटो यानि ध्येय वाक्य - "नभ स्‍पृशं दीप्‍तम" है, जिसका अर्थ है (IAF motto meaning) गर्व के साथ आकाश को छूना| यह वाक्य गीता के 11वे अध्याय से लिया गया है|    

भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं (Happy Indian Force Day 2023) 

happy indian air force day 2021

**"Wishing the guardians of the skies on Indian Air Force Day, who are watching over us and protecting our great nation. Happy Air Force Day"**

happy indian air force day 2023

Post a Comment

0 Comments