Garib Rath Express | गरीब रथ ट्रेन की जानकारी : भारतीय रेल

Garib Rath Express: गरीब रथ एक्सप्रेस का इंग्लिश में अनुवाद करेंगे तो मतलब होगा "Poor People Chariot", लेकिन भारत में चलने वाली इस ट्रेन में जो लोग सफर करते हैं उनके लिए यह ट्रेन "Dream Chariot" की तरह है| तो इस ट्रेन को गरीब रथ क्यों कहते हैं| आइये जानते हैं भारत में चलने वाली गरीब रथ की जानकारी (गरीब रथ सीट):      
 
garib rath express train

गरीब रथ एक्सप्रेस 

भारतीय रेल की गरीब रथ एक्सप्रेस आम लोगों को कम पैसों में 3rd ए.सी. में सफर करवाती है| यह एक पूरी तरह वातानुकूलित रेलगाड़ी है जिसमें यात्रियों को सब्सिडी मिलती है और वे लगभग स्लीपर नॉन-ए.सी सीटों के किराए पर ए.सी कोच पर सफर कर पाते हैं| इसमें वैसे तो दूसरी 3rd ए.सी. ट्रेनों से कोई भी सुविधा कम नहीं होती, लेकिन दूसरी ट्रेनों की तुलना इस ट्रेन के कोच में साइड मिडल बर्थ भी रहती है| कई बार देखा जाता है कि बर्थ बुकिंग करते समय यात्री लोअर बर्थ बुक करता है, लेकिन रेलगाड़ी में उसे लोअर बर्थ के बजाय कोई और मिलती है| इसका कारण यही है कि गरीब रथ के कोच में साइड मिडल बर्थ होने से 01 कोच में 72 के बदले 81 बर्थ होती हैं| 

गरीब रथ 3A Class

रेलवे में गरीबरथ ट्रेन के 3A क्लास में प्रयोग होने वाले कोच ए.सी सुविधा से लैस होते हैं| गरीबरथ के कोच में साइड वाली सीट में भी मिडिल सीट लगी होती है, जिसके कारण इसमें 3AC कोच की तुलना ज्यादा सीटें होती हैं| 3AC की तुलना इन कोचों पर यात्रा करने पर किराया भी कम लगता है| इनके 3A कोच में 81 बर्थ होती हैं| जिनमें 18 लोअर बर्थ, 18 मिडिल बर्थ, 18 अप्पर बर्थ, 9 साइड लोअर, 9 साइड मिडिल और 9 साइड अप्पर बर्थ होती हैं| इन डब्बों का क्लास कोड 3A होता है| सोने की सुविधा से लैस इन डब्बों का कोच कोड "G" होता है यानि अगर कोई यात्री स्लीपर 3A क्लास में बर्थ बुक करता है तो उसका कोच नंबर G-1, G-2 आदि क्रम में होगा| 

गरीब रथ कोच कोड : G 
गरीब रथ क्लास कोड : 3A 

गरीब रथ एक्सप्रेस की कुछ अहम् जानकारी 

  • भारत में गरीब रथ की शुरुआत वर्ष 2006 में अक्टूबर के महीने में हुई थी| उस समय के रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद यादव ने इसका उद्घाटन किया था| 
  • इसमें आई.सी.एफ कोच लगे हुए होते हैं| वर्तमान में यह कोच बनना बंद हो गए हैं|     
  • सभी गरीब रथ एक्सप्रेस में से हफ़्ते के हर दिन चलने वाली गरीब रथ केवल एक ही है और वह है सिकंदराबाद-विशाखापट्नम गरीब रथ एक्सप्रेस|
  • सबसे लम्बी दुरी वाली गरीब रथ एक्सप्रेस दक्षिण रेलवे की चेन्नई सेंट्रल-हज़रत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस है, जो एक तरफ 2175 किलोमीटर का सफर करती है| 
  • कुछ गरीब रथ एक्सप्रेस जैसे अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, मुंबई-कोचुवेली गरीब रथ, बांद्रा-निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों में चेयर-कार भी लगी होती है| 

गरीब रथ ट्रेन नंबर (Garib Rath Train Number) 

 गरीब रथ ट्रेन   ट्रेन नंबर  रेलवे 
 पूरी-यशवंतपुर गरीब रथ  22883 ECoR 
 मुंबई-कोचुवेली गरीब रथ 12201 SR
 कोचुवेली-मुंबई गरीब रथ 12202 SR  
 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ  12203   NR
 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ 12204 NR
 कोलकाता-पटना गरीब रथ  12359 ER 
 पटना-कोलकाता गरीब रथ 12360 ER
 कोलकाता-गुवाहाटी गरीब रथ  12517 NFR 
 गुवाहाटी-कोलकाता गरीब रथ  12518   NFR
 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ  12535  NER 
 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ  12536    NER   
 चेन्नई सेंट्रल-हज़रत निजामुद्दीन गरीब रथ  12611  SR 
 हज़रत निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल गरीब रथ 12612 SR 
 सिकंदराबाद-यशवंतपुर गरीब रथ 12735 SCR
 यशवंतपुर-सिकंदराबाद गरीब रथ  12736 SCR
 धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ  12831 ECoR
 भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ  12832  ECoR 
 बांद्रा-निजामुद्दीन गरीब रथ  12909    WR 
 निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ   12910  WR 
 यशवंतपुर-पूरी गरीब रथ  22884  ECoR 
 जबलपुर-मुंबई गरीब रथ 12187 WR 
 मुंबई-जबलपुर गरीब रथ  12188 WR 
 काठगोदाम-जम्मू तवी गरीब रथ  12207 NR
 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ  12208  NR 
 कानपूर-काठगोदाम गरीब रथ  12209   NER   
 जयनगर-आनंदविहार टर्मिनल गरीब रथ  12435    NR   
 आनंदविहार टर्मिनल-जयनगर गरीब रथ  12436   NR 
 काठगोदाम-कानपूर सेंट्रल गरीब रथ 12210  NR 
 विशाखापट्नम-सिकंदराबाद गरीब रथ  12739 SCR 
 सिकंदराबाद-विशाखापट्नम गरीब रथ  12740 SCR
 शालीमार-पूरी गरीब रथ  12881  ECoR 
 पूरी-शालीमार गरीब रथ  12882   ECoR   
 पुणे-नागपुर गरीब रथ  12113   CR  
 नागपुर-पुणे गरीब रथ  12114   CR   
 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ  12878    SER   
 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ  12877   SER 
 आनंदविहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर गरीब रथ 12212  NR 
 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार टर्मिनल गरीब रथ  12211 NR 
 चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ  12984 NWR
 अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ  12983  NWR 
 कोचुवेली-यशवंतपुर गरीब रथ  12258   SWR  
 यशवंतपुर-कोचुवेली गरीब रथ  12257 SWR  
 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ  12216    NR   
 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ  12215   NR 
 वाराणसी-आनंदविहार टर्मिनल गरीब रथ 22408  NR 
 आनंदविहार टर्मिनल-वाराणसी गरीब रथ  22407 NR 
 भागलपुर-आनंदविहार टर्मिनल गरीब रथ 22405 NR
 आनंदविहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ 22406 NR 
 गया-आनंदविहार टर्मिनल गरीब रथ  22409 NR  
 आनंदविहार टर्मिनल-गया गरीब रथ  22410 NR  
 भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीब रथ  12594  NER  
 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीब रथ  12593  NER  

Post a Comment

0 Comments