Purlin in Truss: अक्सर आपने ट्रस (Truss) स्ट्रक्चर या फ्रेम स्ट्रक्चर में पुर्लीन (Purlin) शब्द सुना होगा| आइए जानते हैं पुर्लीन किसे बोलते हैं और क्या होता है इनका काम:
Purlin Meaning in Hindi
पुर्लीन (Purlin), किसी छत की लम्बाई के साथ, एक हॉरिजॉन्टल बीम को कहते हैं, जो ट्रस स्ट्रक्चर में कॉमन राफ्टरों के लिए मध्यवर्ती सपोर्ट प्रदान करता है| पुर्लीन पर ही छत टिकी हुई होती है| पुर्लीन छत के डेक या शीथिंग भार को ढोते हैं और ट्रस स्ट्रक्चर में बड़े राफ्टर्स या बील्डिंग की दीवारों, स्टील बीम द्वारा समर्थित होते हैं| इस तरह पुर्लीन छत का भार छत को सपोर्ट करने वाले प्रमुख स्ट्रक्चरल एलिमेंट को ट्रांसफर करते हैं|
पुर्लीन के प्रकार (Type of Purlin)
पुर्लीन कई प्रकार के होते हैं और इन्हें इनके मटेरियल के आधार पर और आकार के आधार पर बांटा जाता है| पहले छत की शीट को सपोर्ट करने के लिए लकड़ी के बने पुर्लीन का इस्तेमाल किया जाता था| लेकिन स्टील पुर्लीन लकड़ी के बने पुर्लीन के विकल्प के तौर पर उभरे हैं| स्टील पुर्लीन हल्के होने के साथ अधिक स्थिर, सटीक और सरल होते हैं|
मुख्य तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले स्टील पुर्लीन सी-टाइप (C-type purlin) और जेड-टाइप (Z-type purlin) होते हैं|
C-type purlin (C shaped purlin)
सी टाइप पुर्लीन जैसे नाम से ही स्पष्ट है इंग्लिश अल्फाबेट C के आकार का होता है, जिसका उपयोग दीवारों और फ्लोर को सहारा देने के लिए किया जाता है|
Z-type purlin (Z shaped purlin)
Z टाइप पुर्लीन इंग्लिश अल्फाबेट Z के आकार का होता है| यह C पुर्लीन से अधिक मजबूत होता है और इसका उपयोग ज्यादातर जोड़ों और ओवरलैप पर किया जाता है|
0 Comments