दुरन्तो एक्सप्रेस | Duronto Express Train List, Fare | Duronto Means

दुरन्तो एक्सप्रेस: भारत में जब भी तेज चलने वाली रेलगाड़ियों का जिक्र होता है तो उसमें एक नाम आता है दुरन्तो एक्सप्रेस का| इस सुपरफास्ट ट्रेन की खासियत यह होती है कि इसके स्टॉपेज बहुत कम होते हैं और यह गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने में लगभग राजधानी जितना समय लेती है| भारत में दुरोंतो एक्सप्रेस किस रूट पर चलती है, क्या होता है इसका किराया, आइये जानते हैं: 

about duronto express

दुरन्तो का क्या मतलब होता है (Duronto Means)

दुरन्तो एक बंगाली शब्द है जिसका अर्थ होता है "बहुत तेज"| अपने नाम के अनुकूल दुरन्तो एक्सप्रेस बहुत तेज चलती है| 2009 में दुरन्तो एक्सप्रेस के चलने से जनवरी 2016 तक तो दुरन्तो एक्सप्रेस का पहला स्टेशन छोड़कर कोई भी और बुकिंग स्टेशन नहीं होता था| इसके केवल कुछ टेक्निकल स्टेशन ही हुआ करते थे| जनवरी 2016 के बाद से इन टेक्निकल स्टेशन से भी टिकट बुकिंग सेवा शुरू करी गई| 

दुरन्तो एक्सप्रेस एक सुपरफास्ट ट्रेन है जिसमें रूट अनुसार 01st AC, 2nd AC, 3rd AC के साथ स्लीपर कोच, पैंट्री कार भी लगे हुए हो सकते हैं|        


पहली दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन (First Duronto Express Train)

भारत में तेज गति से चलने वाली ट्रेन को पेश करने के उद्देश्य से वर्ष 2009 में पश्चिम बंगाल के सियालदाह से नई दिल्ली के बीच (सियालदाह-बीकानेर दुरन्तो एक्सप्रेस) देश की पहली दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई| 24 फरवरी 2020 को इस ट्रेन को नई दिल्ली से आगे राजस्थान के बीकानेर तक ले जाया जाने लगा| आज के समय यह ट्रेन सियालदाह-बीकानेर दुरन्तो एक्सप्रेस (12259/12260) कहलाती है|


दुरन्तो एक्सप्रेस का  किराया (Duronto Express Fare)

दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन में बेस फेयर पर रिजर्वेशन चार्ज और जी.एस.टी के अलावा सुपरफास्ट चार्ज और डायनामिक फेयर भी लगता है| इसलिए दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के बराबर हो जाता है (कैटरिंग चार्ज छोड़कर यदि है तो), जो कि मेल एक्सप्रेस से लगभग पच्चीस प्रतिशत* अधिक होता है|   


भारत में चलने वाली दुरन्तो एक्सप्रेस (Duronto Express Train List in India)

दुरन्तो एक्सप्रेस भारत में चलने वाली सबसे तेज रेलगाड़ियों में से एक है| भारत में चलने वाली दुरन्तो एक्सप्रेस इस प्रकार हैं: 

1. यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ए.सी दुरन्तो एक्सप्रेस (12213/12214)  

2. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सिकंदराबाद ए.सी दुरन्तो एक्सप्रेस (12219/12220)  

3. पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस (12221/12222)  

4. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस (12223/12224)  

5. मुंबई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस (12227/12228)  

6. मुंबई-जयपुर-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस (12239/12240)  

7. हावड़ा-यशवंतपुर दुरन्तो एक्सप्रेस (12245/12246)  

8. सियालदाह-बीकानेर दुरन्तो एक्सप्रेस (12259/12260)  

9. मुंबई सी.एस.टी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस (12261/12262)  

10. हज़रत निजामुद्दीन-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस (12263/12264)  

11. दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी दुरन्तो एक्सप्रेस (12265/12266)  

12. मुंबई सेंट्रल-राजकोट दुरन्तो एक्सप्रेस (12267/12268)  

13. चेन्नई-हज़रत निजामुद्दीन दुरन्तो एक्सप्रेस (12269/12270)  

14. हावड़ा-नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस (12273/12274)  

15. भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस (12281/12282)  

16. एर्नाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन दुरन्तो एक्सप्रेस (12283/12284)  

17. सिकंदराबाद-हज़रत निजामुद्दीन दुरन्तो एक्सप्रेस (12285/12286)  

18. मुंबई सी.एस.टी-नागपुर दुरन्तो एक्सप्रेस (12289/12290)  

19. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस (12293/12294)  

20. अहमदाबाद-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस (12297/12298)  

21. सियालदाह-पूरी दुरन्तो एक्सप्रेस (22201/22202)  

22. विशाखापट्नम-सिकंदराबाद दुरन्तो एक्सप्रेस (22203/22204)  

23. कोलकाता शालीमार-पटना दुरन्तो एक्सप्रेस (22213/22214) 

24. मुंबई-नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस (22209/22210)      

Post a Comment

0 Comments