Indian Coast Guard Day 2024 | भारतीय तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है

Indian Coast Guard Day 2024: भारत में लगभग सात हज़ार पांच सौ किलोमीटर की समुंद्री सीमाओं की सुरक्षा, और राहत और बचाव कार्य का जिम्मेदारी इंडियन कोस्ट गार्ड यानि भारतीय तटरक्षक की होती है| दुनिया के सबसे बड़े तटरक्षक बल में शुमार भारतीय तटरक्षकों का योगदान बहुत अहम् है| आइये जानते हैं इंडियन कोस्ट गार्ड डे कब मनाया जाता है (Indian Coast Guard Foundation Day), क्या है इसका इतिहास और आदर्श वाक्य:    

indian coast guard day

इंडियन कोस्ट गार्ड डे कब मनाया जाता है (Indian Coast Guard Day 2024)

इंडियन कोस्ट गार्ड डे यानि भारतीय तटरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 01 फरवरी को मनाया जाता है| 01 फरवरी इंडियन कोस्ट गार्ड का स्थापना दिवस है| इसी तारीख को 01 फरवरी 1977 में भारत द्वारा एक अंतरिम तटरक्षक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया था| इस साल वर्ष 2024 में यह इंडियन कोस्ट गार्ड का 48वां स्थापना दिवस है|  


इंडियन कोस्ट गार्ड का आदर्श वाक्य (Indian Coast Guard)

इंडियन कोस्ट गार्ड का आदर्श वाक्य है, “वयम् रक्षामः"  जिसका अर्थ है हम रक्षा करते हैं|

bhartiya tatrakshak diwas

इंडियन कोस्ट गार्ड का इतिहास  

भारत के समुन्द्र में तस्करी की समस्याओं से निपटने के उद्देश्य से श्री के एफ रुस्त्मजी की अध्यक्षता में वर्ष 1974, सितम्बर में एक समिति का गठन किया गया| श्री के.एफ.रुस्त्मजी की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने भारत सरकार से एक ऐसे तटरक्षक संगठन बनाने की सिफारिश की, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में रहकर नौसेना की तर्ज़ पर देश में समुद्री गतिविधियों के लिए संचालित हो और शांतिकाल के समय में देश की सुरक्षा में योगदान दे|  

इस सिफारिश के आधार पर 25 अगस्त 1976 को भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम पारित किया गया था| इस अधिनियम के दावे के बाद भारतीय मंत्रिमंडल द्वारा 1 फरवरी 1977 को भारतीय अंतरिम तटरक्षक बल को संगठित करने का निर्णय लिया गया जिसके साथ ही 18 अगस्त 1978 को भारतीय संघ के एक स्वतंत्र बल सेना के रूप में तटरक्षक अधिनियम,1978 के तहत भारत की संसद द्वारा औपचारिक तौर पर भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का गठन किया| भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना गैर सैन्य समुद्री सेवाओं को प्रदान करने के लिए भारत तटरक्षक के किए शुरू की गई थी| 


भारतीय तटरक्षक बल का महत्त्व 

भारतीय तटरक्षक बल भारतीय समुंद्री समुदाय के हित में कई सेवाएं प्रदान करते हैं| इंडियन कोस्ट गार्ड का मुख्य उद्देश्य भारतीय समुंद्री अधिनियमों का पालन करवाना है| यह समुंद्री मछुआरों की समस्या हल करने के साथ संकट या आपदा के समय उनका बचाव करते हैं| भारतीय तटरक्षक बल के जांबाज समुंद्री-तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकते हैं और राष्ट्र के समुंद्री क्षेत्र की रक्षा करते हैं| 

इंडियन कोस्ट गार्ड भारत की नौसेना, राजस्व विभाग, मतस्य विभाग का सीमा शुल्क कार्य में सहयोग करता है| इसके साथ ही समुन्द्री पर्यावरण का सरंक्षण करना और भारतीय समुंद्री क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसके लिए उपाय करना भी भारतीय तटरक्षकों का कार्य होता है| 

Post a Comment

0 Comments