गुप्त नवरात्री कब मनाई जाती हैं | Gupt Navratri 2023 Date

Gupt Navratri 2023 Date: पुरे भारतवर्ष में नवरात्री बड़ी श्रद्धा, उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है| देवी शक्ति दुर्गा को समर्पित इस नौ दिवसीय हिंदू त्योहार में प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है| साल में मुख्य तौर से दो बार नवरात्री पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, पहला आश्विन माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्री और दूसरा चैत्र माह में आने वाली चैत्र नवरात्री (वसंत नवरात्री)| इनके अलावा साल में दो बार और भी नवरात्री मनाई जाती है| इन को गुप्त नवरात्री कहा जाता है| आइये जानते हैं इस साल गुप्त नवरात्री कब मनाई जाएगी (Gupt Navratri 2023 Date):

magh gupt navratri kab hai

नवरात्री में लोग माँ दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करते हैं और जीवन में करुणा, ज्ञान और समृद्धि की कामना करते हैं| ऐसे तो साल में क्षेत्रीय प्रासंगिकता अनुसार अलग-अलग समय पर नवरात्री पर्व मनाया जाता है| लेकिन साल में दो बार ऐसी नवरात्री आती है, जिनके बारे में ज्यादा प्रचार-प्रसार न होने के कारण कम लोगों को ही इनके बारे में ज्ञान होता है| इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्री कहा जाता है| साल में चैत्र माह में पड़ने वाली चैत्र नवरात्री और आश्विन माह में आने वाली शारदीय नवरात्री तो धूम धाम से मनाई जाती है, पर विशेष कामनाओं की सिद्धि करने वाली गुप्त नवरात्री में अपनी साधना को गोपनीय रखा जाता है| यह चारों ही नवरात्र ऋतु परिवर्तन के समय मनाए जाते हैं| महाकाल संहिता और तमाम शाक्त ग्रंथों में इन चारों नवरात्रों का महत्व बताया गया है| साल में गुप्त नवरात्री प्रमुख रूप से दो बार मनाई जाती है: पहला माघ गुप्त नवरात्री और दूसरा आषाढ़ गुप्त नवरात्री|  


गुप्त नवरात्री 2023 कब है (Gupt Navratri 2023 Date) 

गुप्त नवरात्री मुख्य रूप से दो बार मनाई जाती है, पहली माघ गुप्त नवरात्री और दूसरी आषाढ़ गुप्त नवरात्री| ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने के आसपास पड़ने वाली माघ गुप्त नवरात्री हिन्दू कैलेंडर के माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक चलती है| इस वर्ष 2023 में माघ गुप्त नवरात्री, 22 जनवरी 2023, रविवार के दिन से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 तक थी| 

माघ गुप्त नवरात्री 2023 प्रतिपदा: 22 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 द्वितीया: 23 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 तृतीया: 24 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 चतुर्थी: 25 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 पंचमी: 26 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 षष्ठी: 27 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 सप्तमी: 28 फरवरी 2022

माघ गुप्त नवरात्री 2023 अष्टमी: 29 जनवरी 2023

माघ गुप्त नवरात्री 2023 नवमी: 30 जनवरी 2023

अगले वर्ष 2024 में माघ गुप्त नवरात्री 10 फरवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक चलेगी (Magh Gupt Navratri 2024)| माघ गुप्त नवरात्री के बाद अगली गुप्त नवरात्री हिन्दू कैलेंडर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक चलती है| यह ग्रेगोरियन कैलेंडर जून-जुलाई में पड़ती है| इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्री 19 जून 2023, सोमवार, से 27 जून 2023, दिन मंगलवार, तक रहेगी| आषाढ़ गुप्त नवरात्री को गायत्री नवरात्री भी कहा जाता है| 

aashad gupt navratri 2022 date

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 प्रतिपदा: 19 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 द्वितीया: 20 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 तृतीया: 21 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 चतुर्थी: 22 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 पंचमी: 23 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 षष्ठी: 24 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 सप्तमी: 25 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 अष्टमी: 26 जून 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्री 2023 नवमी: 27 जून 2023 


गुप्त नवरात्रि में शक्ति की साधना को अत्यंत ही गोपनीय रूप से किया जाता है| मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि की पूजा को जितनी ही गोपनीयता के साथ किया जाता है, साधक पर उतनी ज्यादा देवी की कृपा बरसती है| 

Post a Comment

0 Comments