अप्रैल फूल डे कब शुरू हुआ | April fool Day 2023 in Hindi | April Fools Day Status

April Fool Day 2023: अप्रैल फूल डे को "ऑल फूल्स डे" भी कहा जाता है| यह एक ऐसा दिन है जब लोग एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं और फिर उनपर हँसते हैं| पश्चिमी देशों से उत्पन्न हुआ यह दिन अब विश्व भर के देशों में मनाया जाने लगा है| आइये जानते हैं अप्रैल फूल डे (April Fools Day) कब शुरू हुआ (April Fool Day Origin) और कुछ अप्रैल फूल्स डे स्टेटस:

april fools day origin

अप्रैल फूल डे कब मनाया जाता है (April Fool Day is celebrated on)

अप्रैल फूल दिवस हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन चुटकुले और हंसी से भरा होता है| इस दिन लोग एक दूसरे से व्यावहारिक मजाक करते हैं और खुशियां मनाते हैं| 

अप्रैल फूल डे कब शुरू हुआ (April Fool Day Origin)

हालाँकि यह दिन सदियों से मनाया जा रहा है, लेकिन इसकी वास्तविक उत्पत्ति अभी भी अज्ञात है| कुछ इतिहासकारों का अनुमान है कि अप्रैल फूल दिवस 1582 में शुरू हुआ था, जब जूलियन कैलेंडर को ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदल गया| इतिहासकारों के अनुसार, पोप ग्रेगरी XIII द्वारा ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत के बाद अप्रैल फूल दिवस दिन मनाया जाने लगा| दरअसल इससे पहले, मार्च के अंत में नया साल मनाया जाता था, लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर के लागू होने के बाद 1 जनवरी से नया साल मनाना शुरू हुआ| 

april fool day 2023 in hindi

कथित तौर पर, कई लोगों ने इस परिवर्तन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और जूलियन कैलेंडर का पालन करना जारी रखा| इसलिए दूसरे लोगों द्वारा इस दिन उन्हें फूल (मुर्ख) कहकर मजाक किया जाने लगा| फ्रांस नए कैलेंडर को स्वीकार करने और लागू करने वाला पहला देश था| 

अप्रैल फूल डे पर क्या करते हैं (April Fool Day 2023 Pranks)

अलग-अलग देशों में अप्रैल फूल्स डे बनाने के अलग-अलग तरीके हैं| जैसे फ्रांस, इटली, बेल्जियम जैसे देशों में लोगों की पीठ पर कागज की मछली (अप्रैल फिश) चिपकाने का रिवाज है| इस प्रकार अलग-अलग तरीके से लोग मजाक करते हैं| लेकिन एक बात सभी जगह कॉमन है- वह है लोगों को बेवकूफ बनाकर उनपर हंसना| इस प्रकार अप्रैल फूल दिवस पर लोग एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं और भेद खोलने पर "अप्रैल फूल" चिल्लाते हैं| 

अप्रैल फूल्स डे स्टेटस (April Fools Day Status)

april fools day status

april fool day status

april fool day 2023

april fool day images

Post a Comment

0 Comments