रंग पंचमी 2023 कब है | RANGPANCHAMI 2023 DATE AND IMAGES

RANGPANCHAMI 2023 DATE: रंग पंचमी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है| होली की तरह मनाया जाने वाला यह रंगों का पर्व हिन्दू देवी-देवताओं को समर्पित होता है| आइये जानते हैं इस वर्ष रंगपंचमी कब है (Rang Panchami 2023 Date) और लोग कैसे मनाते हैं रंगपंचमी त्यौहार (Rangpanchami Images):   


रंग पंचमी 2023 कब है (Rangpanchami 2023 Date)   

रंगपंचमी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है| रंग पंचमी पर्व, होली त्यौहार के पांच दिन बाद आता है| 2021 में यह रंगपंचमी 02 अप्रैल 2021 को मनाया गया था| पिछले वर्ष रंगपंचमी का त्यौहार 22 मार्च 2022 को मनाया गया| इस वर्ष 2023 में रंगपंचमी का त्यौहार 12 मार्च 2023, रविवार के दिन को मनाया जाएगा| चैत्र माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 11 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगी और पंचमी तिथि की समाप्ति अगले दिन 12 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी|  

अगले कुछ वर्षों में रंगपंचमी का त्यौहार ग्रेगोरियन कैलेंडर की इन तारीखों पर मनाया जाएगा: 

रंगपंचमी 2024 : 30 मार्च 2024 

रंगपंचमी 2025 : 19 मार्च 2025 

rangpanchami 2022 images


रंगपंचमी 2023 | RANGPANCHAMI 2023

रंगपंचमी विशेष रूप से मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, और उत्तरप्रदेश के मथुरा, वृन्दावन के साथ कई अन्य राज्यों में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है| इस दिन पंचमी तिथि होने के कारण इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है| इस दिन लोग राधा कृष्ण को अबीर गुलाल चढ़ाते हैं| भारत के कुछ हिस्सों में रंग पंचमी के दिन रंगों के साथ जुलुस भी निकाला जाता है और एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया जाता है| पौराणिक मान्यता के अनुसार लोग गुलाल को हवा में उड़ाकर भगवान को रंग अर्पित करते हैं| माना जाता है कि उड़ते हुए गुलाल से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं| साथ ही हवा में गुलाल और रंग फेंकने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है| रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्त्व है| इसलिए इस दिन को श्री पंचमी भी कहा जाता है| 

rang panchami wishes

रंग के त्योहार, रंगपंचमी का दिन मालवा क्षेत्र में, विशेष रूप से इंदौर, (Rangpanchami in Indore) मध्य प्रदेश के शहर में अधिक प्रचलित है| रंगपंचमी मनाने की इंदौर की अपनी शैली है| यहां, इसे दुलेंडी की तरह मनाया जाता है| गुलाल और अन्य 'सूखे' रंगों की बौछार के बीच, ढोलक, डीजे और अन्य संगीत वाद्ययंत्र उत्सव को मनमोहक बनाते हैं| रंगपंचमी एक पुराना त्योहार है, जिसका होलकर शासनकाल के दौरान अधिक विकास हुआ और यह धूमधाम से मनाया जाने लगा और तब से आज तक मनाया जाता है

rangpanchami indore images

Post a Comment

0 Comments