रेलवे में सैंड हंप क्या होता है | Sand Hump in Railway

Sand Hump in Railway: रेलवे में कई तकनीक ऐसी हैं जिनका प्रयोग करके आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना से बचा जाता है या कोई दुर्घटना होने पर, नुकसान को कम करा जा सकता है| ऐसी ही एक तकनीक होती है सैंड हंप| आइये जानते हैं सैंड हंप क्या होता है (Sand Hump in Railway ) और रेलवे में इसे कहाँ बनाया जाता है:

sand hump in railway in hindi

रेलवे में सैंड हंप क्या होता है | Sand Hump in Railway 

सैंड का अर्थ होता है रेत या बालू और हंप का अर्थ है कूबड़ या टीला| इस प्रकार रेलवे में सैंड हंप एक रेतीला ट्रैक होता है| यह मुख्य लाइन वाहनों के साथ टक्कर को टालने के लिए लूप लाइनों के बाद प्रदान किया जाता है|  सैंड हंप केवल आपात स्थितियों से निपटने के लिए रेत से ढकी एक आपातकालीन डेड एन्ड लाइन होती है| 

लूप लाइन के आगे सैंड हंप होने से, ब्रेक फेल जैसी आपातकालीन स्थिति में सैंड के प्रतिरोध से ट्रेन की रफ़्तार कम हो जाती है और ट्रेन रुक जाती है| इसके बाद भी यदि रेल दुर्घटना होती है तो कम से कम नुकसान होता है| सैंड हंप की लाइन स्टेशनों के दोनों अंतिम छोर में केबिन क्षेत्र के आसपास अप और डाउन दोनों लाइनों में सबसे किनारे बिछाई जाती है| 

सैंड हंप कहाँ बनाया जाता है (RDSO Drawing for Sand Hump)

सैंड हंप एक डेड एन्ड होता है| इसके बाद रेल लाइन ख़त्म हो जाती है|  सैंड हंप को लूप लाइन के आगे बनाया जाता है| आवश्यक सिग्नल ओवरलैप देने के लिए भी सैंड हंप और डेड एन्ड प्रदान किये जाते हैं| साथ ही इसका उपयोग मेन लाइन में ट्रेन पास कराने के उद्देश्य से किसी दूसरी ट्रेन को लूप लाइन में रिसीव करने के लिए भी करा जा सकता है| 

sand hump length in railway

मुख्य रूप से सैंड हंप एक सुरक्षा कार्य हैं और जब ट्रेनें खतरे के स्टार्टर सिग्नल को ओवरशूट करती हैं, तब उपयोग में लाए जाते हैं| मतलब अगर लूप लाइन पर स्टेशन से आगे बढ़ने की क्लीयरेंस स्टार्टर सिग्नल ने नहीं दी, तो रेलगाड़ी मेन लाइन की बजाय सैंड हंप पर जाएगी और रुक जाएगी| भारतीय रेल में सैंड हंप, मानक आरडीएसओ ड्राइंग के अनुसार रखे जाते हैं| 

sand hump dimension in railway

एक सैंड हंप या स्नैग डेड एन्ड को किसी भी उद्देश्य के लिए बाधित नहीं किया जाता और जब यह बाधित हो जाता है, तो यह 'ऑफ' संकेतों को लेने के उद्देश्य से पर्याप्त दूरी का विकल्प नहीं होता है|   

Post a Comment

0 Comments