विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 कब और क्यों मनाया जाता है | World Health Day Theme 2023

World Health Day 2023: आज के समय में हर व्यक्ति अच्छी सेहत की बात करता है और इसके प्रति काफी हद तक लोगों में जागरूकता भी आई है| फिर भी हमारे सामने कई ऐसे मामले आते हैं जब हम यह सोचने पर विवश हो जाते हैं, कि क्या यही चिकित्सा जगत की उपलब्धि है? आज भी अधिकांश व्यक्तियों के रोग का या तो समय पर पता नहीं चल पाता है या उसका सही तरह से उपचार नहीं हो पाता है, जिसके कारण हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की असमय ही मृत्यु हो जाती है| अतः पूरी दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साल में एक दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है (World Health Day is celebrated on) और क्या है इस साल की थीम (World Health Day Theme 2023):

world health day 2022
 

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 कब मनाया जाता है (World Health Day is celebrated on)

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ मनाने के लिए मनाते हैं| विश्व स्वास्थ्य दिवस की अवधारणा 1948 में WHO के पहले स्वास्थ्य असेंबल में हुई थी| 1950 से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था| 7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन अपना 75 वां स्थापना दिवस मनाएगा| 

डब्ल्यूएचओ की 75वीं वर्षगांठ वर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं को देखने का एक अवसर है जिसने पिछले सात दशकों के दौरान जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है| यह आज और कल की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करने का अवसर भी है|  

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 थीम (World Health Day Theme 2023)

विश्व स्वास्थ्य दिवस एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है जिसका उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए चिंता के प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उजागर करने के लिए एक विशिष्ट स्वास्थ्य विषय के बारे में जागरूकता पैदा करना है| इस तारीख के लिए हर साल, एक विषय चुना जाता है जो डब्ल्यूएचओ के लिए प्राथमिकता चिंता के क्षेत्र पर प्रकाश डालता है| 

vishva swasthya divas 2022

साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2021 को दुनिया भर में (विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 थीम)  "सभी के लिए एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण" पर मनाया गया था| 

World Health Day Theme 2021: "Building a fairer, healthier world" 

तब कोरोना महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 में, डब्ल्यूएचओ ने एक साल के लंबे वैश्विक अभियान के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य असमानताओं को खत्म करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया ताकि लोगों को एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए एक साथ लाया जा सके| हालाँकि इस वर्ष भी कोरोना कई देशों में नए वैरिएंट के साथ अपने पैर पसार रहा है| 

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के लिए विषय "हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य" रखा गया था| विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 थीम (World Health Day Theme 2022): "Our Planet, Our Health" विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 का विषय "हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य", मनुष्यों और ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक तत्काल कार्यों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करता था|  

health day 2023 theme

इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन का विषय है: 

World Health Day 2023 Theme: "Health for all"

कैसे रखें खुद को स्वस्थ 

जीवेम शरदः शतम 
भारत की संस्कृति में सबको सौ वर्ष के जीवन की शुभकामनाएं दी जाती हैं|  स्वस्थ रहने के लिए दुनिया में भी योग और आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है| इसके साथ ही आयुष इंडस्ट्री का भी लगातार विस्तार हो रहा है| हेल्थ सेक्टर में भारत में लगातार नए स्टार्टअप भी जन्म ले रहे हैं| हेल्थ बिल्कुल वेल्थ के जैसे है, जब तक हम उसे खो नहीं देते, हमें उसकी सही कीमत समझ नहीं आती| कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आने पर हमें लगता है कि अब हमें स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है| लेकिन कुछ कदम उठाकर हम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं| 
  • स्वस्थ आहार खाएं, नमक और चीनी का कम सेवन करें
  • शराब के हानिकारक उपयोग से बचें, धूम्रपान न करें
  • समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं और जांच कराएं
  • टीका लगवाएं
  • अपने शरीर को हाइड्रेट रखें 
  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहे, रोज कम से कम 8000 कदम चलें 
  • खाना सही से चबा करके खाएं 
  • खांसते या छींकते समय अपने मुंह को ढंकें
  • यातायात कानूनों का पालन करें

पिछले साल आयुष मंत्रालय ने 15 अगस्त पार्क, लाल किला, दिल्ली की पृष्ठभूमि में विश्व स्वास्थ्य दिवस, 7 अप्रैल, 2022 के मौके पर सुबह 6.30 बजे से 8.00 बजे तक साझा योग प्रोटोकॉल के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था| ज्ञात हो विश्व स्वास्थ्य दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की उलटी गिनती का 75 वाँ दिन भी होता है| 

Post a Comment

0 Comments