वर्ल्ड कैट डे 2022 कब है | International Cat Day 2022 Date | Happy Cat Day

Happy Cat Day: दुनिया में कई लोगों को बिल्ली बहुत पसंद होती है, इसलिए वे अपने घर पर बिल्ली पालते हैं|  बिल्लियों की सुरक्षा और सहायता करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिन वर्ल्ड कैट डे के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं वर्ल्ड कैट डे कब मनाते हैं (World Cat Day 2022 Date):

international cat day date

वर्ल्ड कैट डे कब मनाते हैं (World Cat Day 2022 Date)

हर साल 08 अगस्त को पालतू जानवर, बिल्लियों को मनाने के लिए वर्ल्ड कैट डे मनाया जाता है| इस साल भी 08 अगस्त 2022, सोमवार के दिन अंतर्राष्ट्रीय कैट डे मनाया जाएगा| अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) को बिल्ली प्रेमियों द्वारा एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है| इस दिवस को पहली बार इंटरनेशनल फण्ड फॉर एनिमल वेलफेयर द्वारा वर्ष 2002 में बनाया गया था| ज्ञात हो इंटरनेशनल फण्ड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) दुनिया में सबसे बड़े पशु कल्याण और संरक्षण दान में से एक है| इसका एक उद्देश्य आवारा कुत्तों और बिल्लियों की मदद करना है| 2020 में अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस की संरक्षकता गैर-लाभकारी ब्रिटिश संगठन अंतर्राष्ट्रीय कैट केयर को पारित कर दी गई, जो 1958 से दुनिया भर में घरेलू बिल्लियों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने का प्रयास कर रहा है| 

world cat day date

अंतर्राष्ट्रीय कैट दिवस (International Cat Day) बिल्लियों के लिए जागरूकता बढ़ाने और उनकी मदद करने और उनकी रक्षा करने के तरीकों के बारे में जानने का दिन है| आइये जानते हैं वर्ल्ड कैट डे पर बिल्लियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

cat day 2022
  • जहाँ भारत में बिल्लियों के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है, वहीँ जापान, ब्रिटैन जैसे देशों में बिल्लियों को शुभ माना जाता है| अमेरिका में बिल्लियों वास्तव में कुत्तों की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं| प्राचीन मिस्र में, बिल्लियों की पूजा की जाती थी| 
  • बिल्लियों के समूह (Group of Cats) को "क्लोडर"/ Clowder कहते हैं| 
  • बिल्लियाँ अपने जीवन का लगभग 1/3 हिस्सा खुद को साफ करने में और 1/3 हिस्सा सोते हुए भी बिताती हैं| 
happy world cat day 2022
  • सामान्य रूप से बिल्लियों का जीवनकाल 12 से 15 वर्ष तक का होता है, लेकिन घर में पाली जाने वाली बिल्लियों का जीवनकाल दूसरी बिल्लियों की तुलना में लंबा होता है| 
  • हमारी पालतू बिल्लियों का DNA टाइगर से 96% मिलता है| 
  • इन्सानों की तुलना में बिल्लियों की सूंघने की शक्ति चौदह गुना ज़्यादा होती है| 
  • बिल्लियां मीठा खाना पसंद नहीं करती हैं, क्‍योंकि उन्हे मीठे के स्वाद का पता ही नहीं चलता| 
  • बिल्लियां कैट फैमिली कि सबसे आखिरी और लाजवाब सदस्य हैं, जो आज जंगलों में नहीं बल्कि हमारे घरों में रहती है| 
  • घरेलू बिल्लियां पानी से नफरत करती है इसलिए उन्हें नहलाने पर वे तरह-तरह की आवाज़ें निकलती है| 

Post a Comment

0 Comments