तेलुगु भाषा दिवस 2023 कब है | Telugu Language Day 2023

Telugu Language Day 2023: तेलुगु द्रविड़ भाषाओं के परिवार से संबंध रखती है| तेलुगु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की आधिकारिक भाषा है| वर्ष में एक दिन तेलुगु भाषा दिवस, मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मनाया जाता है| इस दिन को "तेलुगु भाषा दिनोत्सवम" के नाम से भी जाना जात है| आइए जानते हैं तेलुगु भाषा दिवस (Telugu Language Day) कब मनाते हैं और क्यों कहते हैं तेलुगु को "पूर्व की इटालियन" (The Italian of the East): 

telugu language day 2023

तेलुगु भाषा दिवस कब मनाते हैं (Telugu Language Day)

तेलुगु, भारत सरकार द्वारा भारतीय शास्त्रीय भाषा के रूप में नामित छह भाषाओं में से एक है| तेलुगु भाषा दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| इसी दिन तेलुगु लेखक और सामाजिक दूरदर्शी गिदुगु वेंकट राममूर्ति की जयंती होती है| 29 अगस्त 1863 में जन्मे गिदुगु वेंकट राममूर्ति (1863-1940) ने शैक्षिक भाषा ('ग्रंथिका भाषा') के विपरीत आम आदमी ('व्यावहारिका भाषा') के लिए समझ में आने वाली भाषा का उपयोग का समर्थन किया था| 

उनका मानना था कि लोगों का विकास उनकी भाषा कौशल पर निर्भर करता है| गिदुगु एक प्रख्यात भाषा दूरदर्शी थे| एक शिक्षाशास्त्री के रूप में वह अपने समय से दशकों आगे थे| तेलुगु पढ़ाने के लिए, वह चाहते थे कि बोली जाने वाली भाषा ही शिक्षा का माध्यम होनी चाहिए| 


क्यों कहते हैं तेलुगु भाषा को पूर्व की इटालियन (Italian of the East)

तेलुगु भाषा को "पूर्व की इटालियन" (Italian of the East) के रूप में जाना जाता है| दरअसल 16 वीं शताब्दी के इटालियन यात्री निकोल डी कोंटी ने तेलुगु भाषा को इटालियन भाषा की तरह पाया था जो स्वरों के साथ समाप्त होती है| 

Post a Comment

0 Comments