विश्व अंगदान दिवस 2022 कब है | World Organ Donation Day 2022 Date and Significance

World Organ Donation Day 2022: आज इस आधुनिक दुनिया के पास अंग प्रत्यारोपण के माध्यम से जीवन बचाने की क्षमता है और अभी दुनिया भर में हजारों लोग हैं और जो अंग प्रत्यारोपण प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं| अंगदान से सम्बंधित मिथकों को हल करने और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिन विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व अंगदान दिवस कब मनाया जाता है (World Organ Donation Day 2022 Date) और क्या है इसका महत्त्व (World Organ Donation Day Significance):
world organ donation day 2022

अंगदान क्या होता है (Organ Donation)

अंग दान वह प्रक्रिया है जब कोई व्यक्ति अपने स्वयं के एक अंग को हटाने और किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्यारोपित करने की अनुमति देता है| विश्व अंगदान दिवस लोगों को मौत के बाद दूसरे की जिंदगी बचाने की खातिर अपने स्वस्थ अंगों को दान करने के लिए प्रोत्साहित करता है| सामान्य प्रत्यारोपण में किडनी, हृदय, लिवर, अग्न्याशय, आंतें, फेफड़े, हड्डियां, बोन-मेरो, त्वचा और कॉर्निया शामिल हैं| कुछ अंगों और टिश्यू को जीवित दाताओं द्वारा दान किया जा सकता है, जैसे कि किडनी या लिवर का हिस्सा, अग्न्याशय का हिस्सा, फेफड़ों का हिस्सा या आंतों का हिस्सा, लेकिन अधिकांश दान डोनर की मृत्यु के बाद होते हैं|

विश्व अंगदान दिवस कब मनाया जाता है (World Organ Donation Day)

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का बहुत कम समय में तेज़ी से विकास हुआ है| अगर अंग प्रत्यारोपण के इतिहास को देखा जाए तो पहला सफल जीवित दाता अंग प्रत्यारोपण संयुक्त राज्य अमेरिका में 1954 में हुआ था| इससे सम्बंधित कई दूसरी उपलब्धियां भी बहुत पुरानी नहीं है| लगभग तीन दशक पहले ही वर्ष 1990 में डॉ जोसेफ मुर्रे ने जुड़वां भाइयों रोनाल्ड और रिचर्ड हेरिक के बीच गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए फिजियोलॉजी और मेडिसिन में नोबल पुरस्कार जीता था| 
organ donation day in hindi

भारत समेत विश्व भर में अभी भी अंगदान को लेकर कई मिथक हैं| प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस यानि वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है जिसका उद्देश्य अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ अंगों को दान करने से सम्बंधित मिथकों को सम्बोधित करना और उनका खंडन करना है| 

Post a Comment

0 Comments