यहाँ भरें या रिव्यु करें APAR | HRMS APAR in Railway

HRMS APAR in Railway: ज्ञात हो भारतीय रेलवे ने अब अपने सभी कर्मचारियों की एनुअल परफॉरमेंस रिपोर्ट (APAR) को HRMS से भरने को अनिवार्य कर दिया है| ग्रुप बी के कर्मचारी पहले ही अपनी एनुअल परफॉरमेंस रिपोर्ट को स्पैरो के जरिये ऑनलाइन भरा करते थे, लेकिन अब से सभी कर्मचारी (ग्रुप डी और ग्रुप सी) HRMS के माध्यम से ऑनलाइन APAR भरेंगे| आइये जानते हैं कैसे भर सकते हैं रेलवे कर्मचारी अपनी HRMS के माध्यम से अपनी APAR:   

hrms apar railway

1. सबसे पहले कर्मचारी को HRMS के लॉगिन पेज पर आना होगा| यहाँ पर उसे "Click here to access APAR Module" दिखाई पड़ेगा, जो केवल APAR भरने के उद्देश्य से तैयार किया गया है| 

hrms apar option

2. फिर कर्मचारी को अपने HRMS आईडी और पासवर्ड के माध्यम से और साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये वन टाइम पासवर्ड दर्ज करके, अपनी HRMS APAR आईडी खोलनी होगी| 

3. सही OTP दर्ज करने पर, कर्मचारी की HRMS APAR मॉड्यूल साइट खुल जायेगी| 

role of employee apar hrms

4. यदि कर्मचारी किसी और की APAR को रिव्यु कर रहा है, तो उसे सबसे पहले होम पेज पर ही दिए गए रोल ऑप्शन पर अपना रोल बदलना पड़ेगा|  उसके बाद वह बायीं तरफ लिखे APAR पर जाकर अपनी खुद की APAR भर सकता है| या फिर किसी और कर्मचारी की APAR का आकलन कर सकता है|  

5. ज्ञात हो यदि कर्मचारी को अपनी या रिपोर्टिंग अफसर को कर्मचारी की भरी हुई पर्सनल डिटेल में कोई त्रुटि मिलती है तो इसके लिए उसे संबधित क्लर्क को संबंधित परिवर्तन करने का आवेदन करना होता है| 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे के कर्मचारी भरें अपना APAR 

Post a Comment

0 Comments