कैसे भरें रेलवे एम्प्लोयी HRMS से अपना APAR | eAPAR for Indian Railway Employee

HRMS वेबसाइट पर ऑनलाइन APAR भरना शुरू हो चूका है| सभी रेलवे जोन में कर्मचारियों के डीलिंग क्लर्क द्वारा HRMS वेबसाइट पर मैपिंग का काम लगभग समाप्त हो चूका है| तो कैसे कोई रेल कर्मचारी अपनी सेल्फ अप्रैज़ल भरेगा और रिपोर्टिंग अफसर उसका मुल्यांकन कर कैसे उसे आगे फॉरवर्ड करेगा| आइये जानते हैं: 

  

apar in hrms railway

किसी भी रेल कर्मचारी का APAR भरने से पहले उसकी जानकारी उसके डीलिंग क्लर्क द्वारा HRMS पोर्टल पर अपग्रेड करनी होती है| इसके साथ मैपिंग होती है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कर्मचारी की APAR आगे किसे फॉरवर्ड होगी और उसे फाइनल अप्रूवल कहाँ से मिलेगा| एक बार डीलिंग क्लर्क इसे तैयार कर दे तो रेल कर्मचारी अपने HRMS पोर्टल पर अपना APAR सेल्फ अप्रैज़ल भर सकता है| 

कुछ APAR रेल कर्मचारी के पोर्टल पर सेल्फ अप्रैज़ल भरने के लिए आएगी तो कुछ कर्मचारियों के रिपोर्टिंग अफसर के पास यह सीधा फॉरवर्ड होती है| आपको बता दें लेवल-01 से लेवल-05 तक के रेल कर्मचारी को सेल्फ अप्रैज़ल नहीं भरना है| यानी 1800 से 2800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों की APAR सीधा उनके रिपोर्टिंग अफसर के पास जायेगी| लेवल-06 से लेवल-08 तक के रेल कर्मचारी यानि GP 4200 से GP 4800 के कर्मचारियों को अपना सेल्फ अप्रैज़ल भरना होगा| RPF के केस में उनके सभी लेवल के कर्मचारियों की APAR सीधा उनके रिपोर्टिंग अफसर के पास जाती है|  
       

रेल कर्मचारी कैसे भरें अपना सेल्फ अप्रैज़ल (HRMS APAR)

how to fill apar in hrms railway


सबसे पहले रेल कर्मचारी अपने HRMS पोर्टल पर लॉगिन करें|

railway mein apar kaise bharein


ऊपर स्क्रीन में दिए Role पर क्लिक करें और खुली हुई लिस्ट से E(Employee) पर क्लिक करें| अधिकतर केस में पहले से Role के आगे E लिखा होने पर इसे ऐसे ही रहने दें| E पर क्लिक करते ही रेल कर्मचारी अपने HRMS पोर्टल को एक एम्प्लोयी के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है|
eapar railway


इसके बाद बायीं ओर लिखे APAR पर जाना होता है| जिसमें सब-हैडिंग Self Appraisal पर क्लिक करना होता है, जिसके बाद अगली स्क्रीन खुलेगी जहाँ पर डीलिंग क्लर्क द्वारा भरी गई पर्सनल जानकारी दिखाई देगी| 

railway hrms portal apar

इसमें कर्मचारी का नाम, पद, बेसिक पे, डेट ऑफ़ अपॉइंटमेंट आदि जानकारी होती है जिसे रेल कर्मचारी चेक कर सकता है और कुछ त्रुटि होने पर बिना सेल्फ असेसमेंट भरे अपने डीलिंग क्लर्क को रिटर्न कर सकता है|    


पर्सनल जानकारी सही होने पर इसी स्क्रीन में सेल्फ असेसमेंट का भी ऑप्शन दिखाई पड़ेगा| जिसे रेल कर्मचारी को भरना होता है| इसमें उसे वित्तीय वर्ष में किये गए कार्य का ब्यौरा संक्षिप्त में लिखना होता है| इसके साथ ही अपनी अचीवमेंट की जानकारी भी दर्शानी होती है| 
self appraisal apar in hrms railway

यह फॉर्म भरने पर रेल कर्मचारी को Submit पर क्लिक करना होता है| 


Submit पर क्लिक करते ही डायलाग बॉक्स में yes पर क्लिक करें और कर्मचारी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें| वन टाइम पासवर्ड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें जिसके बाद एप्लीकेशन या सेल्फ अप्रैज़ल रिपोर्टिंग अफसर के पास चला जाएगा|

रिपोर्टिंग अफसर इस सेल्फ अप्रैज़ल का अपने HRMS पोर्टल से आंकलन करेगा और आगे रिव्यु अफसर के पास भेज देगा|     

                      

रिपोर्टिंग अफसर कैसे किसी कर्मचारी की APAR भरेगा 

किसी कर्मचारी की APAR भरने में रिपोर्टिंग अफसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| कर्मचारी द्वारा अपनी सेल्फ-अप्रैज़ल रिपोर्ट भरने के पश्चात वह रिपोर्टिंग अफसर को ही आगे भेजी जाती है| आइये जानते हैं कैसे रिपोर्टिंग अफसर कर्मचारी की APAR का मूल्यांकन कर उसे फॉरवर्ड करेगा| 

सबसे पहले वह अपनी HRMS वेबसाइट पर लॉगिन होगा और ऊपर स्क्रीन पर लिखे Role में RE (रिपोर्टिंग अफसर) पर क्लिक करेगा| 

assessment of railway employee by reporting officer

इसके बाद बायीं ओर लिखे APAR पर क्लिक करें| APAR की सब-हैडिंग में कई ऑप्शन दिखाई देंगे| लेवल-06 से लेवल-08 तक के रेल कर्मचारियों द्वारा आई सेल्फ अप्रैज़ल रिपोर्ट रिपोर्टिंग अफसर को Annexure One पर आएगी| इसी प्रकार लेवल-04 से लेवल-05 तक के रेल कर्मचारियों द्वारा आई सेल्फ अप्रैज़ल रिपोर्ट Annexure Five पर, लेवल-02 की Ninety Hundred पर, लेवल-01 की ग्रुप-डी ऑप्शन पर आएगी| इसीमें दिए गए Annexure Two और Annexure Three ऑप्शन रिव्यु अफसर और अक्सेप्टिंग अफसर के लिए है|


उदहारण के तौर पर यदि रिपोर्टिंग अफसर को लेवल-06 से लेवल-08 के कर्मचारियों के सेल्फ अप्रैज़ल का आंकलन करना है तो वह Annexure One पर क्लिक करेगा| इसके बाद अगली स्क्रीन पर उसे उस कर्मचारी की HRMS ID दिखाई देगी जिसका वह रिपोर्टिंग अफसर है| उसकी ID पर क्लिक कर GO पर क्लिक करना होता है| 

Go पर क्लिक करने के बाद कर्मचारी की पर्सनल जानकारी खुल कर आएगी| इसके साथ आप कर्मचारी का सेल्फ असेसमेंट देख सकते हैं और साथ में Assessment by reporting officer ऑप्शन पर क्लिक कर आप उस कर्मचारी का आंकलन कर सकते हैं| 

पहले भरे जाने वाली ऑफलाइन APAR की ही तरह यह असेसमेंट किया जाता है| अंत में रिपोर्टिंग अफसर को कर्मचारी को ग्रेड दिया जाता है| पूरा होने पर इसे सेव (Draft Save) भी किया जा सकता है या Submit पर क्लिक कर इसे आगे रिव्यु अफसर को भेज दिया जाता है| 

Annexure Five में क्लिक करने पर लेवल-03 से लेवल-05 के रेल कर्मचारियों के रिपोर्टिंग अफसर के पास सीधा उनकी असेसमेंट पेज खुला करेगा| जिसे भरने के बाद रिपोर्टिंग अफसर इसे आगे रिव्यु अफसर को भेज दिया जाता है|          

Submit पर क्लिक करने पर रिपोर्टिंग अफसर को डिजिटल सिग्नेचर करने होते हैं| जिसके बाद यह रिव्यु अफसर के पास आगे की प्रक्रिया के लिए चला जाता है|                     


Post a Comment

0 Comments