नए इकॉनमी एसी 3 कोच कैसे अलग हैं 3एसी कोच से | Economy AC 3 Coaches | 3E Coach in Train

3E Coach in Train: भारतीय रेलवे ट्रेन यात्रियों की यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए लगातार बदलाव करती रहती है| इसीलिए भारतीय रेलवे को भारत की जीवन रेखा के रूप में देखा जाता है| रोजाना लाखों लोग ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक का सफर करते हैं| उनके पास अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए अपनी पसंद अनुसार ट्रेन का चयन करने के साथ, एक ही ट्रेन मे विभिन्न प्रकार के कोचों में से अपनी सहूलियत के कोच में बर्थ बुक करने का विकल्प होता है| कुछ समय पहले ही भारतीय रेलवे ने एक नए तरह के एलएचबी कोच का निर्माण किया था जिससे यात्री कम किराये पर एसी में सफर कर सकें| यह कोच थे 03 एसी इकॉनमी| आइये जानते हैं यह नए इकॉनमी एसी 3 कोच कैसे अलग हैं 3एसी कोच से (Economy AC 3 Coaches | 3E Coach in Train):
3e coach in train
भारतीय रेलवे पहले ही गरीब रथ एक्सप्रेस और दुरोंतो जैसी ट्रेनों के लिए एसी 03 इकॉनमी चला रही है| ख़बरों के अनुसार अब भारतीय रेलवे इन पुराने कोचों को नए 3E कोचों से बदलने जा रही है| दरअसल पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 3एसी इकॉनमी कोच वाली गरीब रथ ट्रेनों की शुरुआत की गई थी| गरीब रथ का किराया एसी-3 के किराए से 15% कम रखा गया था|

कैसे हैं नए 3E कोच (3E Coach in Train)

अब कई ट्रेनों में थर्ड एसी की तरह एसी-3 इकोनॉमी के कोच भी जोड़े जाने लगे हैं| वैसे तो ये थर्ड एसी की तरह ही कोच है, लेकिन कई मायनों में यह 3एसी कोचों से अलग हैं| एसी3 इकोनॉमी का नाम एसी-3 के नए डिब्बों को दिया गया है| ज्ञात हो गरीब रथ में जो पुराने एसी3 इकोनॉमी लगे होते हैं उनमें साइड में 03 बर्थ होती हैं, जिस वजह से उसमें थर्ड एसी से अधिक बर्थ होती थी, लेकिन नए एसी3 इकोनॉमी कोच में सीटों के आयाम बदलकर सीटों की संख्या में इजाफा किया गया है| थर्ड एसी में 72 सीटें होती हैं, लेकिन नए एसी-3 इकोनॉमी कोच में इससे 11 सीट अधिक 83 सीटें हैं| 
about 3e coach in train

भारतीय रेलवे ने AC-3 इकोनॉमी कोच का संचालन साल 2021 में शुरू किया था| एसी-3 इकोनॉमी कोच पुराने थर्ड एसी के मुकाबले नए हैं और आधुनिक सुविधाओं को इसमें शामिल किया गया है| इसको डिजाइन भी पहले की तुलना में बेहतर और अलग तरीके से किया गया है| 
3e coach

वहीं AC-3 इकोनॉमी कोच में हर सीट के यात्री के लिए एसी डक्ट अलग-अलग लगाया गया है| इसके साथ हर सीट के लिए बोतल स्टैंड, रीडिंग लाइट और चार्जिंग की व्यवस्था की गई है| 
3e coach in train
हर कोच में सीसीटीवी कैमरा, स्मोक डिटेक्टर भी लगा हुआ है| 

नए 3एसी इकॉनमी का कोच कोड 

Class Code: 3E
3E Coach Code: M
3E seat in train: 83

Post a Comment

0 Comments