बाल दिवस कब और क्यों मनाते हैं | Childrens Day 2022 in hindi

Childrens' Day : बाल दिवस 

happy childrens day

चिल्ड्रेन्स डे (Childrens Day) हर साल मनाया जाने वाला एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर के बच्चों को समर्पित किया गया है| यह देशों के हिसाब से साल के अलग-अलग समय मनाया जाता है| भारत में हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे मनाते हैं जो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती का दिन है| 

Children's Day (बाल दिवस) कब शुरू हुआ 

भारत रत्न और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बच्चों के प्रति असीम प्यार, स्नेह और देखभाल के कारण, बच्चों में वह 'चाचा नेहरू' के नाम से जाने जाते थे| पंडित नेहरू द्वारा बच्चों के विकास के लिए दिए गए योगदान के कारण हर साल उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है|  

1964 से पहले भारत में कई दूसरे देशों की तरह, सयुंक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे की तर्ज़ पर, 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था| लेकिन पंडित नेहरू की 1964 में देहांत के बाद यह सर्वसहमति से फैसला किया गया की चाचा नेहरू के बच्चों के लिए प्यार और आदर को देखते हुए 14 नवंबर को उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाया जाएगा|   
  

चाचा नेहरू का बाल प्रेम 

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था| पंडित नेहरू के अनुसार बच्चे देश का उज्जवल भविष्य होते हैं| केवल उनके सही शिक्षा, मार्गदर्शन, देखभाल से हम उन्हें नया जीवन दे सकते हैं| पंडित नेहरू ने भारत को आजादी मिलने के बाद बच्चों के कल्याण के लिए बहुत काम किया| उन्होनें आई.आई.टी , एम्स, आई.आई.एम जैसे शिक्षा संस्थानों की स्थापना की| उन्होनें स्कूलों में मुफ़्त प्राथमिक शिक्षा, मुफ़्त खाना देना शुरू करके कुपोषण के खिलाफ लड़ाई आरम्भ की|

एक राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी की अपनी भूमिका के अलावा, जवाहर लाल नेहरू देश में बच्चों की शिक्षा और विकास की विरासत पीछे छोड़ कर गए हैं|  

यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे 

14 दिसंबर 1954 को सयुंक्त राष्ट्र ने सिफारिश की कि 1956 से हर देश को विश्वभर में बच्चों के बीच भाईचारे और समझ को बढ़ावा देने और साथ में बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देने की लिए एक दिन यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे के रूप में  मनाना चाहिए| इसके लिए अलग-अलग देशों को इस अवसर के लिए एक दिन चुनने की सिफारिश की गई| कई देशों ने इस बात का सम्मान कर यह दिन मनाने का फैसला किया|    

20 नवंबर 1959 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया और 20 नवंबर 1989 को इसने बाल अधिकारों पर कन्वेंशंस को अपनाया| 1990 से यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे भी उस तारीख की सालगिरह का प्रतीक है|     

चिल्ड्रेन्स डे मनाने का उद्देश्य 

बच्चे किसी भी देश का भविष्य कहलाते हैं, और आगे चलकर कोई देश कितनी सफलता हासिल करेगा या कितना विकास करेगा, वह उनके बच्चों के आज के विकास के लिए रखी गई नींव पर ही निर्भर करता है|
बाल दिवस हर साल लोगों में बच्चों के विकास, शिक्षा, देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाते हैं| 
इस दिन समाज को अपने बच्चों के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है| क्यूंकि समय-समय पर यह विश्लेषण करना जरुरी है कि बच्चों के लिए क्या किया है और क्या करने की आवश्यकता है|  


Frequently asked questions:
1.Children's Day is observed on?
"14 November" in India
"20 November" in many other countries as universal childrens day (World Childrens day) 

For important days click the following month:   
 October 

     


              

Post a Comment

0 Comments