हिंदी दिवस 2023 | Hindi Diwas kab manaya jata hai | Happy Hindi Diwas 2023 Pictures, Wishes

14 Sep: Hindi Divas हिंदी दिवस 

hindi diwas in hindi

हिंदी दिवस मनाने का इतिहास 

भारत की आजादी के बाद सरकार का ज्यादातर कामकाज अंग्रेजी में होता था, लेकिन देश की बहुरंगी संस्कृति को देखते हुए एक ऐसी भाषा की जरुरत महसूस की गई जो देश के अधिकांश हिस्से को आपस में जोड़ती हो| काफी विचार विमर्श करने के बाद 14 सितम्बर 1949 को सविंधान सभा ने हिंदी को देश की राजभाषा बनाने का फैसला लिया| इसी महत्वपूर्ण निर्णय के बाद 'राष्ट्रभाषा प्रचार समिति', वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पुरे भारत में प्रतिवर्ष 14 सितम्बर 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है|

एक तथ्य यह भी है कि 14 सितम्बर 1949 को हिंदी के ज्ञानी राजेंद्र सिंह का 50वा जन्मदिन था जिन्होंने काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हज़ारी प्रसाद द्धिवेदी आदि साहित्यकारों के साथ हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लम्बा संघर्ष किया| इस कारण हिंदी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया|

एक भाषा के रूप में हिंदी का महत्व (Importance of Hindi as a Language)

हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, और बांग्लादेश में भी बोली और समझी जाती है| इसके अलावा दुनियाभर में करीब 75 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं| विश्वभर में लगभग 176 यूनिवर्सिटीज़ में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है| भारत के अलावा दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है| इसे फिजियन हिंदी भी कहते हैं जो भारत में बोली जाने वाली अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का समावेश है| ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के कई शब्द शामिल हैं जैसे 'अच्छा', 'बड़ा दिन', सूर्य नमस्कार' आदि| 

साल 1918 में महात्मा गाँधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने को कहा था, इसे गाँधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था| 

हिंदी दिवस कैसे मनाते हैं (Celebration of Hindi Day)

हिंदी दिवस के दिन कई कार्यक्रम होते हैं जिनसे लोगों को हिंदी के प्रति सम्मान और दैनिक व्यवहार में हिंदी के उपयोग करने आदि की शिक्षा दी जाती है| इस दिन हिंदी निबंध लेखन, हिंदी वाद विवाद प्रयोगिता आदि का आयोजन होता है| हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति लोगों को प्रेरित और उत्साहित करने के लिए पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाता है| भारत सरकार की तरफ से भी पुरस्कार दिया जाता है जैसे 'राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार' जो की लोगों को और 'राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार' जो किसी विभाग,समिति आदि को कार्य के दौरान अच्छी हिंदी का उपयोग करने पर देते हैं| 

हिंदी के अस्तित्व को खतरा 

आजकल सामान्य बोलचाल में भी अंग्रेजी भाषा का उपयोग बढ़ता जा रहा है जिससे धीरे-धीरे हिंदी के अस्तित्व को खतरा पहुंच रहा है| आजकल पैरेंट्स में अपने बच्चों को हिंदी से अधिक अंगेज़ी भाषा सिखाने की रूचि है| ऐसा प्रतीत होता है हिंदी तो अपने ही देश में दासी के रूप में रह रही है| विश्व भर तीसरी सबसे बोली जाने वाली भाषा हिंदी को आजतक सयुंक्त राष्ट्रसंघ की भाषा नहीं बनाया जा सका है| 

हिंदी के काम उपयोग की वजह से बहुत से शब्द प्रचलन से हट गए हैं और उनकी जगह अंग्रेजी के शब्दों ने ले ली है| जिससे भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गई है| लेकिन हिंदी दिवस जैसे समारोह इसे जीवित रखने में अपना प्रयास निरंतर कर रहे है| हिंदी दिवस 2022 के अवसर पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से हिंदी दिवस की बधाई देते हुए लिखा- "हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है| इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है| हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है|"

हिंदी दिवस पर विचार (Quotes on Hindi Diwas)

**"हिंदुस्तानी की है शान हिंदी, हर हिन्दुस्तानी की पहचान हिंदी, एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी, हर दिल का अरमान है हिंदी| हिंदी दिवस की शुभकामनाएं |"**

**"हिंदी भाषा नहीं, भावों की भक्ति है | यह मातृ भूमि पर, मर मिटने की भक्ति है| हिंदी दिवस की शुभकामनाएं |"**

**"हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी | हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !! "**

**"गर्व हमें है हिंदी पर, शान हमारी हिंदी है| कहते सुनते हिंदी हम, पहचान हमारी हिंदी है !! हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !!"**

**"जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है , वह उन्नत नहीं हो सकता : डॉ राजेंद्र प्रसाद "**

**"देश के माथे पर शान की बिंदी !!हिंदी !!! हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !"**   

**"निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल|| !!! हैप्पी हिंदी दिवस"**   

**"हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है!! हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !"**   

**"ना करो हिंदी की चिंदी, हिंदी है देश की बिंदी!! हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !"**   

**"भारत माँ के माथे की बिंदी है हिंदी, जन-मन की वंदनीय सम्मान है हिंदी!! हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !"**   

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं | Happy Hindi Diwas 2023 Pictures & Wishes  

hindi diwas picture

**
"संस्कार से सजी धजी, सिर पर न्यारी बिंदी है| इससे प्यारी नहीं है भाषा, सबसे प्यारी हिंदी है!! हैप्पी हिंदी दिवस"**   

happy hindi diwas wishes

**"गर्व हमें है हिंदी पर, शान हमारी हिंदी है, कहते-सुनते हिंदी हम, पहचान हमारी हिंदी है!! हैप्पी हिंदी दिवस"**   

hindi diwas images

**
"अरे परिंदे छोड़कर, निज भाषा अनमोल| कब तक बोलेगा तू उधार के बोल !! हैप्पी हिंदी दिवस"**   
hindi diwas 2023

Frequently asked questions:
1.'World Hindi Day' is Celebrated on?
"10 January"

For important days click the following month:   
 October 


Post a Comment

0 Comments